{"_id":"5b3a378a4f1c1bee388b4e03","slug":"india-vs-england-first-t20i-old-trafford-records-at-stake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच आज, दांव पर लगे हैं यह रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच आज, दांव पर लगे हैं यह रिकॉर्ड्स
Tue, 03 Jul 2018 02:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया को आयरलैंड का सामना करने में कोई तकलीफ नहीं हुई। दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने आयरिश टीम को क्रमशः 76 और 143 रन के विशाल अंतर से हराया। हालांकि, 'मेन इन ब्लू' की असली परीक्षा अब होगी।
2 of 9
चहल
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मंगलवार से होगा। इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का वन-डे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया और फिर एकमात्र टी-20 में भी मात दी। ओल्ड ट्रैफोर्ड में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल से पहले कुछ रोचक आंकड़ें दांव पर लगे हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच क्यों देखना जरूरी है:
3 of 9
एम एस धोनी
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 6 ब्रिटिश टीम ने जीते हैं। इंग्लैंड में दोनों देशों के बीच 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए और टीम इंडिया एक बार भी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
eoin morgan
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन इयोन मॉर्गन के नाम दर्ज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 284 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सुरेश रैना (265) और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी (264) काबिज हैं।
विज्ञापन
5 of 9
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हैं। दोनों ने 8-8 विकेट चटकाए हैं। चहल के पास मंगलवार को भज्जी से आगे निकलने का शानदार मौका है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से जाडे डर्जबैच ने सर्वाधिक 7 विकेट लिए हैं। वैसे, क्रिस जॉर्डन के पास भी इस सूची में उठने का मौका हैं क्योंकि उन्होंने पांच विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।