{"_id":"5889b6554f1c1bbd7ecf681d","slug":"india-vs-england-1st-t20-international-match-live-inside-summery-indvseng-t20-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndvsEng T20: भारत भले ही मैच हारा मगर एक प्लेयर ने दिल जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndvsEng T20: भारत भले ही मैच हारा मगर एक प्लेयर ने दिल जीता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Jan 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 के तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भले ही इंग्लैंड ने जीत लिया, लेकिन टीम इंडिया के एक प्लेयर ने दिल जीत लिया।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
ये प्लेयर हैं, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। उन्होंने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जो रूट को लगातार दो गेंदों पर दो बार बोल्ड किया। हालांकि किस्मत ने साथ नहीं दिया। जब बुमराह ने पहली बार रूट को बोल्ड किया तो फैंस को उम्मीद जगी कि शायद मैच रोमांचक हो जाए, क्योंकि मोर्गन आउट होकर गए थे।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
किस्मत ऐसी कि गेंद ही नो बॉल हो गई, क्योंकि बॉल करते समय बुमराह का पैर ऑन क्रीज था। फ्री हिट होने के बावजूद बुमराह ने यॉर्कर मारकर रूट को दोबारा बोल्ड कर दिया। फिल्हाल कानपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टी-20 मुकाबले को इंग्लैंड ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुमराह
- फोटो : getty
टीम इंडिया के खिलाफ शुरू हुई टी-20 के तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकांबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज ओपनिंग करने उतरे। उनके साथ केएल राहुल आए। उन्होंने मैच की पहली बॉल पर ही चौका जमाया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : WorldCupT20
लगातार लगे झटकों के बीच पूर्व कप्तान धौनी की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा। 20 ओवर की समाप्ति पर भारत ने सात विकेट गंवाकर कुल 147 रन बनाए।