फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए 8 बड़े रिकॉर्ड्स, बांग्लादेश ने की श्रीलंका की बराबरी

Wed, 14 Mar 2018 11:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh nidahas trophy fifth t20 records list
टीम इंडिया - फोटो : file

निदाहास ट्रॉफी के 5वें मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 17 रन से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी। 



टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शिराज और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, बांग्लादेश की ओर से विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 72 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिला पाने में असफल रहे। 

इस मैच में टीम इंडिया के नाम 8 रिकॉर्ड्स दर्ज हुए, आइए जानते हैं उन कीर्तिमानों के बारे में विस्तारे से...

india vs bangladesh nidahas trophy fifth t20 records list
टीम इंडिया - फोटो : file
टीम इंडिया की यह बांग्लादेश पर लगातार 7वीं टी20 जीत रही। 
 
india vs bangladesh nidahas trophy fifth t20 records list
टीम इंडिया - फोटो : file

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन चुकी है। भारत की यह 60वीं टी20 जीत है जबकि पाकिस्तान 74 मैच जीतकर इस सूची में पहले नंबर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs bangladesh nidahas trophy fifth t20 records list
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : file

वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक इस सीरीज में सात विकेट लिए हैं और वह 20 साल से कम उम्र में एक सीरीज में ऐसा करने वाले श्रीलंका के अकिला धनंजय के साथ संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं।  

विज्ञापन
india vs bangladesh nidahas trophy fifth t20 records list
रोहित शर्मा - फोटो : file

लंबे समय से खराब फॉर्म के कारण आलोचना का शिकार हो रहे कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला आखिकार इस मैच में चला और उन्होंने इस मैच में 89 रन की शानदार पारी खेली। उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

इतना ही नहीं उन्होंने छठी बार टी20 में 75 और इससे ज्यादा रन बनाए और अब वह संयुक्त रूप से ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस कीर्तिमान को उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल, महेला जयवर्धने और विराट कोहली कर चुके हैं। जबकि क्रिस गेल सबसे अधिक 8 बार ऐसा करके पहले नंबर पर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed