भारत ने बांग्लादेश को इकलौते टेस्ट में 208 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही कोहली की टीम ने एक नहीं कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने गजब का जीवट दिखाया, मगर वो अपनी हार को टाल न सके। जानिए इस टेस्ट में क्या-क्या रिकॉर्ड बने:
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में बिना हारे लगाता 19 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत आखिरी बार टेस्ट श्रीलंका में साल 2015 में हारा था।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड
3 of 8
विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर
- फोटो : ESPN
कोहली लगातार 8 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस में 6 सीरीज टेस्ट मैचों सीरीज थी। कोहली लगातार 6 टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बने। कोहली ने श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में मात दी।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
बतौर कप्तान अपने पहले 23 में से 15 टेस्ट जीत कर कोहली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस सूची में क्लाइव लॉयड, रिकी पॉन्टिंग और माइकल वॉन शामिल हैं।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड
बांग्लादेश ने चौथी पारी में 250 रन बनाए, जो उनके द्वारा चौथी पारी में बनाया गया न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले चौथे पारी में बांग्लादेश का सबसे कम स्कोर 263 रन था, जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में बनाया।