फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: ऋषभ पंत टीम से बाहर, आज इन बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

Fri, 17 Jan 2020 07:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 17 Jan 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia: India Predicted XI for 2nd ODI Rajkot  
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज की दूसरा मुकाबला शुक्रवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में वापसी करने पर होगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई वन-डे में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे वन-डे में विराट कोहली किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं?

India vs Australia: India Predicted XI for 2nd ODI Rajkot  
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

ओपनर्सः

रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पहले मुकाबले में हिटमैन का बल्ला खामोश रहा था, जबकि धवन ने 74 रन की शानदार पारी खेली थी। दूसरे वन-डे में इस सलामी जोड़ी से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें होंगी। 
 

India vs Australia: India Predicted XI for 2nd ODI Rajkot  
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

मिडिल ऑर्डरः

पहले मैच की भूल को विराट राजकोट वन-डे में दोहराने की कोशिश नहीं करेंगे। मुंबई में विराट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर भूल की थी। मैच के बाद उन्होंने कहा भी था कि यह एक प्रयोग था। और प्रयोग में कोई सफल तो कोई असफल होते हैं। बहरहाल, देखना होगा कि दूसरे वन-डे में विराट किस नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। पहले वन-डे में विराट (16) एडम जांपा के शिकार हो गए थे। जांपा ने उन्होंने चौथी बार अपना निशाना बनाया। इसके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia: India Predicted XI for 2nd ODI Rajkot  
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर और ऑलराउंडर्सः

पंत के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा राहुल के विराट के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं। राहुल पिछले मैच में अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 47 रन बनाए थे। वहीं, ऑलराउंडर्स के रूप में मनीष पांडे और रविंद्र जडेजा नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
India vs Australia: India Predicted XI for 2nd ODI Rajkot  
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजीः

राजकोट वन-डे में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर सकती है। तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी, शार्दुल की जगह नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया जा सकता है। वहीं, कुलदीप की जगह टीम में युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिल सकती है। 


नोटः यह महज हमारा आकलन भर है...असली प्लेइंग इलेवन का पता मैच के दिन टॉस के बाद ही चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed