फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: विवाद के वो पांच किस्से, जब रोमांच और गुस्से से भड़क उठे थे दोनों देश

Tue, 19 Feb 2019 06:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 19 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
india vs australia five controversy, when both country were angry
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया जब भी जो जब भी आमने-सामने होती है तो रोमांच के साथ-साथ विवाद होना लाजमी है। दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के बीच आपसी मतभेद और बड़े विवादों के कई किस्से दुनियाभर में मशहूर हैं। चाहे वह क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट क्यों न हो।



बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से दो टी-20 मैचों की सीरीज शुरु हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 विशाखापटनम में, जबकि दूसरा 27 फरवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा। इसके बाद मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ दो मार्च से पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। आइए नजर डालते हैं कुछ चंद किस्से परः

india vs australia five controversy, when both country were angry
विराट कोहली

कोहली-स्मिथ विवाद 
जनवरी 2016 में एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी। उस वक्त भारतीय टीम में पांड्या जैसे नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। स्मिथ ने पांड्या को निशाना बनाकर बड़े शॉट लगाने शुरु कर दिए।

इसके बाद स्मिथ और कोहली के बीच थोड़ी बहस हुई और जब वह आउट हुए तब कोहली ने उन्हें इशारा करके मैदान से बाहर जाने को कहा। उस वक्त स्मिथ कुछ न कर सके और चुपचाप बैट उठाकर पवेलियन लौट गए। 

india vs australia five controversy, when both country were angry
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

रोहित-वॉर्नर विवाद 
जनवरी 2015 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आई थी। एमसीजी में दोनों टीमों के बीच वन-डे मैच खेला जा रहा था। यहां पर रोहित और वॉर्नर के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी। रोहित शर्मा और सुरेश रैना क्रीज पर मौजूद थे। तभी रोहित ने शॉट मारा और गेंद डेविड वॉर्नर के पास पहुंची।

वॉर्नर ने थ्रो फेंका लेकिन स्टंप्स पर गेंद पकड़ने वाला कोई नहीं था। जिसके चलते रोहित ने ओवरथ्रो का रन चुरा लिया। बस यही बात वॉर्नर को खल गई। इसी बात पर वह रोहित शर्मा से लड़ने आ गए। जिसके कारण वॉर्नर को उनकी मैच फीस का 50 परसेंट जुर्माना भी भरना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia five controversy, when both country were angry
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

वॉटसन-गंभीर विवाद 
साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर थी। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान गौतम गंभीर और शेन वॉटसन की बहस को कोई नहीं भूल सकता। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शेन वॉटसन बॉलिंग कर रहे थे। गंभीर ने शॉट मारा और वह रन लेने भाग पड़े। पहला रन लेते समय वॉटसन ने गंभीर से कुछ कह दिया, बस फिर क्या दूसरा रन लेते समय गंभीर ने अपनी कोहनी वॉटसन के सीने पर मार दी। हालांकि बाद में गंभीर ने इस एक एक्सीडेंट बताया लेकिन आईसीसी ने उनके ऊपर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
india vs australia five controversy, when both country were angry
andrew symonds

हरभजन-साइमंड्स विवाद 
हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच 'मंकीगेट' विवाद को भला कौन भूल सकता है। सिडनी टेस्ट के दौरान साइमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय कमेंट करने का आरोप लगाया था। इसके लिए उन पर लेवल 3 के तहत चार्ज लगाए गए। उन्हें तीन टेस्ट मैचों के लिए बैन किया गया और 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया था।

हरभजन पर बैन लगने से टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नाराज हुए। बाद में सचिन तेंदुलकर की गवाही के बाद जज हेनसन ने हरभजन पर लगा बैन हटा लिया। इस विवाद के बाद दोनों टीमों में जबर्दस्त तनाव पैदा हो गया था। बाद में साइमंड्स को अपना आरोप वापस लेना पड़ा। साइमंड्स का आरोप था कि हरभजन ने उन्हें 'मंकी' बुलाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed