मुंबई में मिली शर्मनाक हार का बदला लेते हुए टीम इंडिया ने राजकोट वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 341 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कंगारू टीम 304 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स परः
INDvAUS: भारत ने लिया शर्मनाक हार का बदला, मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएल राहुल ने कंगारुओं के खिलाफ 52 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके साथ ही वह वन-डे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने 27 पारियों का सहारा लिया। इससे पहले विराट व शिखर ने 24 और नवजोत सिंधु ने 25 पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाए थे।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे में विकेटों का शतक पूरा किया। उन्होंने एलेक्स कैरी को अपना 100वां शिकार बनाया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 22वें भारतीय जबकि दुनिया के 151वें गेंदबाज बने। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर में स्टीव स्मिथ का अहम विकेट भी लिया। यह उनका 58वां मैच है। वह सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों में दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। अफगानिस्तान के राशिद खान ने 44 और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 53 मैचों में ऐसा किया है।
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में तीन विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पांचवीं बार भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही वह भारत में भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। जांपा अब तक 10 पारियों में 19 विकेट चटकाए हैं।
रोहित शर्मा ने राजकोट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18वां रन बनाते ही वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सात हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ वह वन-डे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पूर्व ओपनर हाशिम अमला और भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया।