फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: भारत ने लिया शर्मनाक हार का बदला, मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स

Mon, 20 Jan 2020 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
India vs australia: five big records at rajkot odi
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में मिली शर्मनाक हार का बदला लेते हुए टीम इंडिया ने राजकोट वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 341 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कंगारू टीम 304 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स परः 


 

India vs australia: five big records at rajkot odi
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

केएल राहुल ने कंगारुओं के खिलाफ 52 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके साथ ही वह वन-डे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने 27 पारियों का सहारा लिया। इससे पहले विराट व शिखर ने 24 और नवजोत सिंधु ने 25 पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाए थे। 
 
 

India vs australia: five big records at rajkot odi
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुकाबले में टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे में विकेटों का शतक पूरा किया। उन्होंने एलेक्स कैरी को अपना 100वां शिकार बनाया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 22वें भारतीय जबकि दुनिया के 151वें गेंदबाज बने। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर में स्टीव स्मिथ का अहम विकेट भी लिया। यह उनका 58वां मैच है। वह सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों में दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। अफगानिस्तान के राशिद खान ने 44 और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 53 मैचों में ऐसा किया है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs australia: five big records at rajkot odi
एडम जाम्पा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में तीन विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पांचवीं बार भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही वह भारत में भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। जांपा अब तक 10 पारियों में 19 विकेट चटकाए हैं।

 

विज्ञापन
India vs australia: five big records at rajkot odi
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने राजकोट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18वां रन बनाते ही वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सात हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ वह वन-डे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पूर्व ओपनर हाशिम अमला और भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed