फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं! 

Wed, 08 Feb 2017 09:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
 india u-19 team has no money for dinner 
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने में मशगूल है लेकिन उसके ऊपर भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए कदमों के विपरीत असर भी दिखाई देने लगे हैं। 

 

लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं! 

 india u-19 team has no money for dinner 
राहुल द्रविड़ - फोटो : getty
बीसीसीआई में हो रही प्रशासनिक उठापटक के बीच भारत की अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ (जिसमें पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं) को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा है। टीम को अब तक दैनिक भत्ता भी मुहैया नहीं हो पाया है। जिसके कारण टीम मैनेजमेंट के पास खाने के पैसे भी नहीं हैं। इस स्थिति के लिए बहुत से कारण हो सकते हैं। लेकिन खिलाड़ियों को अपने दैनिक खर्च के लिए अपने-अपने परिवार पर निर्भर होना पड़ रहा है। 

 

लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं! 

 india u-19 team has no money for dinner 
श्रीलंका अंडर 19 टीम
बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के को हटाए जाने के बाद बीसीसीआई में कोई भी आधिकारिक व्यक्ति नहीं बचा है जो फंड रिलीज कर सके। दूसरा नोटबंदी के बाद से 24 हजार रुपये सप्ताह की निकासी सीमा के कारण टीम के पास खर्च के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि नहीं है। इसके कारण टीम को बहुत सी परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पहले से ही प्रशासनिक परेशानियों से अवगत करा दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं! 

 india u-19 team has no money for dinner 
अडर 19 एशिया कप ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड को कैश निकासी पर सरकार द्वारा लगाई गई सीमा के कारण बहुत सी परेशानियां उठानी पड़ी हैं। हमने निर्णय लिया है कि एक बार सीरीज खत्म हो जाए उसके बाद सभी तरह के भत्ते सीधे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। बीसीसीआई में बहुत सी परेशानियां हैं फंड रिलीज करने के लिए कोई अधिकारी नहीं है इस कारण हम किसी भी तरह का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं! 

 india u-19 team has no money for dinner 
पृथ्वी शॉ
एक खिलाड़ी ने इन परेशानियों का सामना करने के बाद कहा कि हम किसी तरह इस समस्या का सामना कर रहे हैं। मैच के दिनों में दिन का खाना आयोजक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। होटल में कॉम्पलीमेंट्री ब्रेकफास्ट उपलब्ध है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या रात के खाने की है। मुंबई के पॉश होटल में जहां एक सैंडविच 1500 रुपये की है। ऐसे में खिलाड़ियों को दिन में मैदान में कड़ी मशक्कत के बाद रात का खाना खाए बगैर गुजारा करना पड़ रहा है। यदि आप शिकायत भी करें तो किससे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed