फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 40 साल में पहली बार किया कारनामा, सीरीज में जीते दो टेस्ट

Sun, 30 Dec 2018 08:42 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 30 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
india cricket team win two test in a series against australia in forty years
विराट कोहली

टीम इंडिया ने रविवार को मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे टेस्ट 137 रन से जीतकर इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम दिन 261 रन पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया ने तीसरा टेस्ट जीता और सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की। याद हो कि विराट सेना ने एडिलेड में पहला टेस्ट 31 रन से जीता, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट 146 रन से जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की थी।

india cricket team win two test in a series against australia in forty years
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया की जीत कई मायनों में खास रही। विराट ब्रिगेड ने मेलबर्न में 37 साल का सूखा खत्म किया और अब उसके पास ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका होगा।

india cricket team win two test in a series against australia in forty years
jasprit bumrah, virat kohli

बहरहाल, इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की है। टीम इंडिया ने 40 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर एक टेस्ट सीरीज में दो मैच जीते हैं। इससे पहले 1977/78 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में दो मुकाबले जीते थे। तब पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
india cricket team win two test in a series against australia in forty years
team india

बिशन सिंह बेदी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और लगातार दो टेस्ट जीते।  फिर बॉब सिंपसन वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की।

विज्ञापन
india cricket team win two test in a series against australia in forty years
टीम इंडिया

वैसे, विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 37 साल बाद मेलबर्न में जीत का सूखा खत्म किया। आखिरी बार फरवरी 1981 में सुनील गावस्कर की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेलबर्न में जीत हासिल की थी। तब भारत ने वहां ऑस्ट्रेलिया को 59 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed