फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND VS SL 2nd Test Day 1 Photos: अय्यर ने मैदान के बाहर मारी गेंद, बेंगलुरु में दिखी कोहली की दीवानगी

Sun, 13 Mar 2022 07:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 07:50 AM IST
सार

बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन भारत ने 252 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम छह विकेट के नुकसान पर  86 रन बना लिए हैं। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन अर्धशकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक जोरदार छ्क्का लगाया और गेंद मैदान के बाहर चली गई। 

विज्ञापन
IND VS SL 2nd Test day 1 photos From Shreyas Iyer six to Virat Kohli fan Following and Bowlers delight
भारत बनाम श्रीलंका पहले दिन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 252 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम छह विकेट खोकर 86 रन बना चुकी है। बेंगलुरु की पिच पहले दिन से स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद कर रही है और पहले दिन ही कुल 16 विकेट गिर गए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए। वहीं गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी के हाथ भी दो सफलता लगी। पिच को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह मैच भी तीन दिन के अंदर खत्म हो सकता है। यहां हम पहले दिन के खास लम्हों को तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
IND VS SL 2nd Test day 1 photos From Shreyas Iyer six to Virat Kohli fan Following and Bowlers delight
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम इंडिया इस मैच में नियमित अंतराल में विकेट गंवा रही थी, लेकिन श्रेयस अय्यर ने एक छोर पर आक्रामक अंदाज में रन बनाए और 98 गेंदों में 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने इतना लंबा छक्का लगाया कि गेंद मैदान से बाहर चली गई। 
IND VS SL 2nd Test day 1 photos From Shreyas Iyer six to Virat Kohli fan Following and Bowlers delight
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु के मैदान में विराट कोहली और आरसीबी के फैंस का खास रिश्ता देखने को मिला। जब भारतीय टीम मैदान में फील्डिंग कर रही थी तब बेंगलुरु के दर्शक मैदान में आरसीबी-आरसीबी के नारे लगा रहे थे। इस दौरान विराट ने भी अपनी लाल रंग की इनर दिखाई। आरसीबी की जर्सी भी लाल रंग की है। विराट की ऐसा करने पर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
IND VS SL 2nd Test day 1 photos From Shreyas Iyer six to Virat Kohli fan Following and Bowlers delight
भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान दर्शक - फोटो : बीसीसीआई
विराट कोहली इस मैच में भी शतक नहीं लगा पाए और उनके 71वें शतक का इंतजार और बढ़ गया। विराट लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बरकरार है। इस मैच में भी विराट का एक फैन मैदान में खास पोस्टर लेकर पहुंचा, जिसमें लिखा था कि विराट कोहली उनके हीरो हैं। 
विज्ञापन
IND VS SL 2nd Test day 1 photos From Shreyas Iyer six to Virat Kohli fan Following and Bowlers delight
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और कुल तीन विकेट चटकाए। बेंगलुरु की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार थी, लेकिन भारत के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई गेदंबाजी की कमर तोड़ दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed