फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 3rd Test Photos: बुमराह के बाद पंत से भिड़े जेन्सन, जानबूझकर मारी गेंद, ऋषभ के हाथ से छूटकर दूर गिरा बल्ला

Fri, 14 Jan 2022 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Jan 2022 09:32 AM IST
सार

केप टाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी 111 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
IND vs SA 3rd Test Photos: Marco Jansen clashed with Rishabh Pant after Bumrah, bat fell away from Rishabh's hand; 3rd day Photos Virat Kohli Dean Elgar | India vs South Africa
जेन्सन ने पंत को गेंद मारी। पंत के हाथ से छूटा बल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। वे अफ्रीकी जमीन पर शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने। ऐसा महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी नहीं कर सके थे। उन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इसी से गुस्साए तेज गेंदबाज मार्को जेन्सन ने पंत को जानबूझकर गेंद मार दी। जेन्सन पिछले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह से भी भिड़ते नजर आए थे। 
IND vs SA 3rd Test Photos: Marco Jansen clashed with Rishabh Pant after Bumrah, bat fell away from Rishabh's hand; 3rd day Photos Virat Kohli Dean Elgar | India vs South Africa
जेन्सन पंत से भी उलझ गए - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पंत जब मैदान पर उतरे तब भारत ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी पंत ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान तेजी से रन बनाए और खराब गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। जेन्सन की गेंद पर उन्होंने बाउंड्री लगाई। इसी से जेन्सन चिढ़ गए थे। जेन्सन की एक गेंद पर पंत ने डिफेंसिव शॉट खेला। गेंद को खुद जेन्सन ने फॉ़लो-थ्रू में पकड़ लिया। इसके बाद पंत की ओर फेंक दिया। हालांकि पंत ने जेन्सन के इस बर्ताव पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया।
IND vs SA 3rd Test Photos: Marco Jansen clashed with Rishabh Pant after Bumrah, bat fell away from Rishabh's hand; 3rd day Photos Virat Kohli Dean Elgar | India vs South Africa
पंत के हाथ से बल्ला छूट गया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की दूसरी पारी के 60वें ओवर में पंत ने ओलिवियर की गेंद पर कवर की ओर तेज शॉट मारा, जो सीधे चौके के लिए गई। हालांकि, वह शॉट खेलने के दौरान पंत के हाथ से बल्ला छूटा और स्क्वायर लेग की तरफ जाकर गिरा। ऐसा होता देखकर पंत खुद हंसन लगे। पंत ने जब अपने बल्ले को जमीन से उठाया तो उसे किस करते हुए भी दिखे, मानों अपने बल्ले से माफी मांग रहे हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 3rd Test Photos: Marco Jansen clashed with Rishabh Pant after Bumrah, bat fell away from Rishabh's hand; 3rd day Photos Virat Kohli Dean Elgar | India vs South Africa
पवेलियन लौटते पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन के पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिन का पहला झटका दिया। मार्को जेन्सन ने चेतेश्वर पुजारा को कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने लेग स्लिप में डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे भी पवेलियन लौट गए। पुजारा नौ रन बनाकर आउट हुए, जबकि रहाणे एक रन बना सके। दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं दिखे हैं। 
विज्ञापन
IND vs SA 3rd Test Photos: Marco Jansen clashed with Rishabh Pant after Bumrah, bat fell away from Rishabh's hand; 3rd day Photos Virat Kohli Dean Elgar | India vs South Africa
पंत ने एक छोर से आक्रामक शॉट लगाना जारी रखा - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। वह शुरू में करीब 88 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे। वहीं, कोहली ने एक वक्त 111 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। पंत खराब गेंदों को सीधे सीमा-रेखा से बाहर भेज रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed