भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला गया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले भारतीय गेंदबाजों ने अपना क्लास दिखाते हुए पाकिस्तान पर दबाव बनाया था, इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम की जीत सुनिश्चित की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पाकिस्तान के लिए भारी पड़ा और टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
2 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
शुरुआत में ही झटका
पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने सैम अयूब को शून्य पर आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। उसके बाद बुमराह ने मोहम्मद हारिस को चलता किया। स्कोरबोर्ड पर केवल छह रन और दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। यह भारतीय गेंदबाजी का दबदबा दिखाने के लिए काफी था।
3 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
फखर-साहिबजादा की साझेदारी
हालांकि, साहिबजादा फरहान (40 रन) और फखर जमां ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेकिन फखर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और अक्षर पटेल ने उन्हें चलता किया। वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा भी जल्दी ही आउट हो गए।
4 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
स्पिनर्स ने बरपाया कहर
मध्य ओवरों में भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए और लगातार दो गेंदों पर हसन नवाज और मोहम्मद नवाज को आउट करके पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। कुलदीप को तीसरी सफलता साहिबजादा फरहान के रूप में मिली। इसी के साथ चाइनामैन गेंदबाज इस मुकाबले में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अक्षर पटेल ने भी दो अहम विकेट झटके, जिनमें कप्तान सलमान आगा शामिल थे। वरुण चक्रवर्ती ने भी एक विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
5 of 9
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
बुमराह का क्लास
जसप्रीत बुमराह ने पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने दो विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को और कमजोर कर दिया।