एशिया कप टी20 2025 के फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। यह मुकाबला आज दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि जंग के जैसा होगा। इसी संस्करण में ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान पर जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक दबाव साफ नजर आएगा क्योंकि हाल के वर्षों में उसका प्रदर्शन भारत के खिलाफ कमजोर रहा है।
2 of 8
तिलमिलाया पाकिस्तान
- फोटो : PTI/Twitter
पिछले दो मैच विवादों से भरे रहे
फाइनल मुकाबला और भी खास इसलिए है क्योंकि पिछले दो मैचों में दोनों के बीच जो विवाद और झिकझिक देखने को मिली है, उसने रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया है। भारत से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने अन्य तरीकों से भारत का मनोबल तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक न चली और मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में फाइनल में भी रोमांच की सारी हदें पार होनी की उम्मीद है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है और माहौल सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी बेहद भावनात्मक और रोमांचक रहेगा।
3 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
किन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर?
इस टक्कर में गर्व, आत्मसम्मान और जीत की ललक दांव पर होगी। इसी वजह से इसे क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला भी कहा जाता है। इस हाई-वोल्टेज मैच में कई खिलाड़ियों के बीच निजी तौर पर टक्कर भी देखने को मिलेगी, जो इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना सकती है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिनके बीच इस मैच के दौरान जंग सबसे दिलचस्प होगी। यह देखना भी शानदार होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है...
4 of 8
अभिषेक ने हारिस को बल्ले से जवाब दिया
- फोटो : PTI
1. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव vs हारिस रऊफ
इस मैच की सबसे चर्चित भिड़ंत अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच देखने को मिलेगी। दोनों के बीच पिछले मैच में जो हुआ, उससे पारा हाई रहने की उम्मीद है। पिछले मैच में हारिस ने अभिषेक को स्लेज करने की कोशिश की थी। हालांकि, अभिषेक ने बल्ले से इसका करारा जवाब दिया था और फिर हारिस को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। इससे हारिस बौखला गए थे। अभिषेक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। फाइनल में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होगी। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को हारिस टी20 में कई बार आउट कर चुके हैं। सूर्यकुमार सूद समेत लौटाना चाहेंगे। SKY अपनी इनोवेटिव बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं, लेकिन हारिस की गति और यॉर्कर उनका इम्तिहान ले सकती है। यह टक्कर मिडल ओवर्स में मैच की दिशा तय कर सकती है।
5 of 8
भारत पाकिस्तान
- फोटो : ANI
2. शुभमन गिल vs शाहीन शाह अफरीदी
भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच होगी भी जबरदस्त टक्कर होगी। गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो मैचों में उन्होंने भी आक्रामक बल्लेबाजी की थी। वहीं, अफरीदी नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं और अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को चौंकाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अफरीदी ने दो विकेट निकाले थे। सुपर-4 में गिल ने अफरीदी की गेंद पर चौका लगाया था तो दोनों के बीच कुछ नोकझोंक भी देखने को मिली थी। फाइनल में मुकाबला और तगड़ा होगा।