फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 7 रोमांचक मैच, जिन्होंने रचा इतिहास और दिलों की धड़कनें बढ़ाईं

Sat, 27 Sep 2025 12:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Sep 2025 12:39 PM IST
सार

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम इंडिया की कोशिश फाइनल जीतकर पाकिस्तान पर अपने दबदबे को कायम रखने की होगी। वहीं, पाकिस्तान की नजर वापसी करने पर होगी। ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
IND vs PAK final: 7 Epic Asia Cup Clashes That Made History and Left Fans on the Edge of Their Seats
भारत बनाम पाकिस्तान मैच - फोटो : ANI
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। यह मुकाबला 28 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार हराया है। ग्रुप स्टेज में सात विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम ने सुपर-4 राउंड में छह विकेट से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया की कोशिश जीत का सिलसिला बरकरार रखने की होगी।
IND vs PAK final: 7 Epic Asia Cup Clashes That Made History and Left Fans on the Edge of Their Seats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत का रिकॉर्ड बेहतर
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम इंडिया की कोशिश फाइनल जीतकर पाकिस्तान पर अपने दबदबे को कायम रखने की होगी। वहीं, पाकिस्तान की नजर वापसी करने पर होगी। ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी संभावना है। यहां हम दोनों टीमों के बीच एशिया कप (वनडे और टी20 मिलाकर) के सात सबसे यादगार मुकाबलों के बारे में बता रहे हैं, जहां रोमांच की सारी हदें पार हो गईं और टक्कर दिलचस्प रही। वहीं, कुछ मैचों में पाकिस्तान को भारत का पराक्रम झेलना पड़ा। आइए जानते हैं...
IND vs PAK final: 7 Epic Asia Cup Clashes That Made History and Left Fans on the Edge of Their Seats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
अख्तर और हरभजन में हुई थी बहस
एशिया कप 2010 के चौथे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था। पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बनाए थे। भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 83 और महेंद्र सिंह धोनी 56 रन बनाए। आखिरी ओवर में सुरेश रैना (34 रन) के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया मैच हार जाएगी, लेकिन हरभजन ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी थी। हरभजन ने इस मैच में अख्तर की गेंद पर छक्का लगाया था। उसके बाद यह पाकिस्तान गेंदबाज गुस्से में आ गया था। वह हरभजन से भिड़ गए था। भज्जी ने भी अपने अंदाज में अख्तर को जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK final: 7 Epic Asia Cup Clashes That Made History and Left Fans on the Edge of Their Seats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
कोहली ने खेली करियर की सबसे बड़ी पारी
2012 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला विराट कोहली के लिए यादगार रहा। मीरपुर में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट पर 329 रन बनाए। नासिर जमशेद ने 112 और मोहम्मद हफीज ने 105 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 330 रनों का पहाड़ लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था। विराट ने अपनी करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 148 गेंदों पर 183 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 22 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 68 और सचिन तेंदुलकर ने 52 रन बनाए थे।
विज्ञापन
IND vs PAK final: 7 Epic Asia Cup Clashes That Made History and Left Fans on the Edge of Their Seats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
अफरीदी के दो यादगार छक्के
2014 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और रोमांचक मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 245 रन बनाए थे। अंबाती रायुडू ने 58, रोहित शर्मा ने 56 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 52 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन शाहीद अफरीदी ने अंत में मैच को पलट दिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 10 रन बनाने थे। कप्तान धोनी ने गेंदबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन को बुलाया। अश्विन ने पहली गेंद पर अजमल को आउट कर दिया। ऐसा लगा भारत मैच जीत लेगा। जुनैद ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया। अफरीदी स्ट्राइक पर आ गए। भारत को जीत के लिए एक विकेट लेने थे। वहीं, पाकिस्तान को नौ रन की आवश्यकता थी। अफरीदी ने तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच समाप्त कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed