{"_id":"68d782f7871fb4a45a025fee","slug":"ind-vs-sl-asia-cup-team-india-super-over-record-in-t20i-total-win-vs-loss-stats-2025-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: टी20 में भारत के सात टाई मैचों की कहानी, इनमें से छह जीते; कीवी और श्रीलंका को सबसे ज्यादा नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: टी20 में भारत के सात टाई मैचों की कहानी, इनमें से छह जीते; कीवी और श्रीलंका को सबसे ज्यादा नुकसान
Sat, 27 Sep 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Sep 2025 12:37 PM IST
सार
भारत का सुपर ओवर/बॉल-आउट में जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। सुपर ओवर में भारत ने सबसे ज्यादा नुकसान न्यूजीलैंड और श्रीलंका को किया है।
विज्ञापन
भारत के सात टाई मैच
- फोटो : ANI
टी20 क्रिकेट में भारत ने हमेशा क्लच परिस्थितियों में अपनी ताकत दिखाई है, खासकर तब जब मैच टाई हुआ हो। अब तक भारतीय टीम ने कुल सात ऐसे टी20 मैच टाई खेले हैं, जिनमें दोनों पारियों के बाद स्कोर बराबरी पर रहा हो और फिर मैच सुपर ओवर या बॉल आउट में पहुंचा हो। इन सात मैचों में से छह मैच भारत ने अपने नाम किए और दिखाया कि दबाव में इस टीम से बेहतर कोई नहीं खेलता। केवल एक मुकाबले में स्कोर टाई होने के बाद बारिश के कारण सुपर ओवर नहीं हो पाया और वह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला गया था।
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
इसका मतलब यह है कि भारत का सुपर ओवर/बॉल-आउट में जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। सुपर ओवर में भारत ने सबसे ज्यादा नुकसान न्यूजीलैंड और श्रीलंका को किया है। वहीं, पाकिस्तान से सुपर ओवर तो नहीं हुआ, लेकिन बॉल आउट में भारत ने पड़ोसी देश को धूल चटाई थी। आइए टी20 में भारत के टाई मैचों की कहानी जानते हैं...
टी20 में भारत के टाई मैचों का इतिहास
टी20 में भारत के टाई मैचों का इतिहास
बॉल आउट के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : Screen Grab/ICC
vs पाकिस्तान (डरबन, 14 सितंबर 2007)
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2007 में खेला गया यह मैच टाई रहा और भारत ने बॉल-आउट में जीत हासिल की। यह टी20 इतिहास का एक यादगार मुकाबला था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम भी सात विकेट पर 141 रन बना सकी थी। इसके बाद बॉल आउट में गेंदबाजों को गेंदबाजी करते हुए विकेट पर सटीक निशाना मारना था। जिस टीम के गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट पर निशाना साधते, उसकी जीत होती। भारत के लिए नॉन रेगुलर बॉलर रॉबिन उथप्पा, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने गेंदबाजी की और विकेट चटकाए, जबकि पाकिस्तान के लिए शाहिद अफरीदी, उमर गुल और यासिर अराफात ने गेंदबाजी की और तीनों ही चूक गए। इस तरह भारत ने मुकाबला अपने नाम किया।

सुपर ओवर का रोमांच
- फोटो : ANI
vs न्यूजीलैंड (हैमिल्टन, 29 जनवरी 2020)
पहले टाई के 13 साल बाद भारत का कोई टी20 मैच टाई हुआ। यह मैच सुपर ओवर तक गया, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के 65 रन और कप्तान विराट कोहली के 38 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियम्सन के 95 रन के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपरओवर में पहुंचा। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग की और गुप्टिल-विलियम्सन ने मिलकर छह गेंद पर 17 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे। भारत को आखिरी दो गेंद पर 10 रन की दरकार थी। रोहित शर्मा स्ट्राइक पर थे और साउदी गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित ने आखिरी दो गेंद पर छक्के लगाकर टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिलाई।

vs न्यूजीलैंड (वेलिंग्टन, 31 जनवरी 2020)
न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन टी20 के टाई रहने के दो दिन बाद ही भारत का उनके खिलाफ लगातार दूसरा मुकाबला टाई रहा। भारत ने इसे भी सुपर ओवर में जीत लिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 39 रन और मनीष पांडे के 50 रन की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी कॉलिन मुनरो के 64 रन और टिम साइफर्ट के 57 रन के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए और मैच सुपरओवर में पहुंचा। न्यूजीलैंड ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी की और छह गेंद पर एक विकेट गंवाकर 13 रन बनाए। जवाब में भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे। राहुल ने साउदी की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। चौथी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए और पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।