{"_id":"67122f3d77ee2593ac0b0175","slug":"ind-vs-nz-test-will-rishabh-pant-come-out-to-bat-in-second-innings-did-not-do-wicketkeeping-on-third-day-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Test: क्या दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेंगे ऋषभ पंत? चोट के कारण तीसरे दिन नहीं की विकेटकीपिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Test: क्या दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेंगे ऋषभ पंत? चोट के कारण तीसरे दिन नहीं की विकेटकीपिंग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे या नहीं? यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को तीसरे दिन का मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। इसमें कहा गया था कि आज वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। फिलहाल वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
2 of 4
पंत चोटिल
- फोटो : BCCI
बता दें कि, पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंत को चोट उस वक्त लगी जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर डेवॉन कॉन्वे गेंद को मिस कर बैठे और पंत सही से गेंद पकड़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके दाएं पैर में लगी। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी। जडेजा की गेंद स्टंप्स से मिस होती हुई पंत के पैर में लगी और वह दर्द में दिखे।
3 of 4
रोहित और पंत
- फोटो : BCCI
पंत की जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग के लिए उतरे। अब सवाल यह उठता है कि क्या आज पंत बल्लेबाजी के लिए आएंगे? अब तक बोर्ड की तरफ से उनकी मौजूदगी को लेकर कोई जानकारी तो नहीं दी गई है। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वह बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं। उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठे देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
दूसरे दिन का मुकाबला खत्म होने के बाद रोहित ने कहा था- यह एक एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ पंत जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। उम्मीद है कि हम उन्हें कल मैदान पर वापस देखेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।