फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: अंपायर के इस फैसले पर फूटा रोहित-विराट का गुस्सा, बीच मैच में गरमाया माहौल, कीवियों के छूटे पसीने

Sat, 19 Oct 2024 07:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Oct 2024 07:32 PM IST
सार

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में कीवियों ने भारत को 462 रनों पर समेट दिया। इसके बाद जैसे ही न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाधाएं आना शुरू हो गईं।

विज्ञापन
ind vs nz ist test: rohit sharma virat kohli and team india got indulge in arguement with umpires video viral
भारतीय टीम की अंपायर्स से बहस हो गई - फोटो : twitter
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बंगलुरू में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों की अंपायर से तीखी बहस हो गई। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली अंपायर्स के किसी फैसले पर नाराजगी जाहिर करते दिखे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हम यहां आपको पूरे मामले की जानकारी देंगे। आइये जानते हैं....
ind vs nz ist test: rohit sharma virat kohli and team india got indulge in arguement with umpires video viral
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
बारिश के कारण जल्दी समाप्त हुआ चौथे दिन का खेल
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में कीवियों ने भारत को 462 रनों पर समेट दिया। इसके बाद जैसे ही न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाधाएं आना शुरू हो गईं। पहले ओवर के दौरान खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया गया। इसके बाद तेज बारिश आई और चौथे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।
ind vs nz ist test: rohit sharma virat kohli and team india got indulge in arguement with umpires video viral
भारतीय टीम की अंपायर्स से बहस हो गई - फोटो : twitter
रोहित-कोहली की हुई अंपायर्स से बहस
अंपायर ने खराब रोशनी के कारण मैच रोकने के फैसले पर भारतीय खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई। कप्तान रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को अंपायर्स से बहस करते देखा गया। उन्होंने कीवी खिलाड़ियों को मैदान पर वापस बुलाने की मांग की लेकिन अंपायर्स ने उनकी एक नहीं सुनी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रोहित और विराट समेत भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा झलक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs nz ist test: rohit sharma virat kohli and team india got indulge in arguement with umpires video viral
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
कीवियों को मिला 107 रन का लक्ष्य
बता दें कि, चौथे दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की। सरफराज खान और ऋषभ पंत के बीच 177 रनों की साझेदारी हुई और स्कोर 400 के पार पहुंचा। इस दौरान सरफराज ने 150 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, पंत 99 रन बनाने में कामयाब हुए। हालांकि, वह अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके। 81वें ओवर में दूसरी नई गेंद ने मैच का रुख पलट दिया। 81-99 ओवर में सिर्फ 62 रन बने और भारत ने सात विकेट गंवाए। हेनरी और रुर्के ने तीन-तीन तथा साउदी ने एक विकेट लेकर भारत को 462 रनों पर समेट दिया। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को 107 रनों का लक्ष्य थमाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed