{"_id":"603cb7b835af5d71175278c7","slug":"ind-vs-eng-west-indies-legend-vivian-richards-backs-motera-pitch-and-slams-england-cricketer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिच विलाप करने वालों को कैरेबियाई दिग्गज की दो टूक, कहा- इंग्लैंड की तैयारी अच्छी नहीं थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिच विलाप करने वालों को कैरेबियाई दिग्गज की दो टूक, कहा- इंग्लैंड की तैयारी अच्छी नहीं थी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 01 Mar 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विवियन रिचर्डस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पिच पर अभी चर्चा जारी है। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया डे-नाइट टेस्ट दो दिन में ही खत्म होने के बाद से इसे लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पिच की बहस में दुनियाभर के क्रिकेटर दो धड़ों में बंट गए हैं। एक तरफ से जहां इंग्लैंड के अधिकतर क्रिकेटर पिच को बेकार बता रहे हैं तो वहीं कई क्रिकेटर इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर ही सवाल उठा रहे हैं।
दरअसल अहमदाबाद के मोटेरा की नई-नवेली पिच तब चर्चा का विषय बन गई जब भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन ही 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की। इसके बाद पूर्व कप्तान माइकल वॉन समेत कई अंग्रेज क्रिकेटरों और ब्रिटिश मीडिया के एक वर्ग ने इस पिच की कड़ी आलोचना की।
2 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : social media
पिच के इस विवाद पर अब वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने भी अपनी राय दी है। उन्होंने पिच की आलोचना से नाराजगी जताते हुए इंग्लैंड के क्रिकेटरों को फटकार लगाई है। रिचर्ड्स भारत में स्पिनरों की मददगार पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के विलाप से खुश नहीं हैं और उन्होंने कहा कि मेहमान टीम चुनौती के लिए तैयार नहीं थी।
3 of 7
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : twitter
रिचर्ड्स ने अपने फेसबुक पेज पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘मुझसे हाल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट को लेकर सवाल किए गए थे। मैं वास्तव में सवाल को लेकर थोड़ा उलझन में था क्योंकि ऐसा लगता है कि जिन पिचों पर वे खेल रहे थे उनको लेकर काफी विलाप किया गया। मुझे लगता है कि जो लोग विलाप कर रहे हैं उन्हें अहसास होना चाहिए कि ऐसा समय भी होता है जब हमें तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल विकेट मिलता है। गेंद असल में गुडलेंथ से तेजी से उछाल लेती है और हर कोई तब सोचता है कि यह बल्लेबाजों से जुड़ी समस्या है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- फोटो : twitter@ICC
इस 68 वर्षीय कैरेबियाई दिग्गज ने कहा कि भारत में खेलने का मतलब है कि आपको अच्छे स्पिनरों का सामना करना होगा और लगता है कि इंग्लैंड ने दौरे से पहले अच्छी तरह से तैयारियां नहीं की। लेकिन अब आप दूसरा पक्ष देख चुके हैं और इसलिए इसे टेस्ट मैच क्रिकेट नाम दिया गया है क्योंकि यहां मानसिकता और इच्छाशक्ति के साथ उन सब चीजों की भी परीक्षा होती है जिनसे प्रतिस्पर्धा के समय आप गुजरते हो।’
विज्ञापन
5 of 7
भारत की हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर @ICC
उन्होंने कहा, ‘शिकायतें हो रही हैं कि विकेट बहुत अधिक स्पिन ले रहा था और इसी तरह की अन्य बातें की जा रही हैं। यह सिक्के का दूसरा पहलू है। लगता है कि लोग भूल जाते हैं कि जब आप भारत दौरे पर जाते हो तो आपको ऐसी उम्मीद रखनी चाहिए। आप ऐसे देश में जा रहे हो जहां पिचें स्पिनरों को मदद करती है। आपको असल में इसके लिए खुद को तैयार करना चाहिए।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।