Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG Indian opening batsman rohit sharma wants to be extra cautious and focussed during twilight phase in day night test
{"_id":"60326cc58ebc3ee907507cce","slug":"ind-vs-eng-indian-opening-batsman-rohit-sharma-wants-to-be-extra-cautious-and-focussed-during-twilight-phase-in-day-night-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डे-नाइट टेस्ट से पहले रोहित शर्मा को इस बात की सता रही चिंता, कहा- रहना होगा सतर्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डे-नाइट टेस्ट से पहले रोहित शर्मा को इस बात की सता रही चिंता, कहा- रहना होगा सतर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में तीसरा टेस्ट खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। इसे देखते हुए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी पिच और गेंद को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
अपना सिर्फ दूसरा गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि यहां इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में गोधुली के समय बल्लेबाजी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता और एकाग्रता दिखानी होगी।
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
रोहित ने बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैंने अब तक टीम के अपने साथियों से ही सुना है कि यह दिमाग में रहता है। मैं बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक गुलाबी गेंद के टेस्ट में खेला हूं लेकिन उस समय (गोधुली) बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जब सूरज ढलने वाला हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, ‘बेशक यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है, मौसम और रोशनी अचानक बदल जाते हैं। आपको अतिरिक्त सतर्क और एकाग्र रहना होता है, आपको स्वयं से बात करनी होती है। सभी बल्लेबाज इस तरह की चुनौती से वाकिफ हैं। हम बस इस स्थिति को ध्यान में रखने और इसके अनुसार खेलने की जरूरत है।’
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि रोहित शर्मा में बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में कोलकाता में पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेला था और 105 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वे हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।