फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने हासिल की खास उपलब्धि, महान सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जानें

Sat, 21 Sep 2024 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Sep 2024 10:34 AM IST
सार

यशस्वी शुरुआती 10 टेस्ट में 1000 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और गावस्कर के 978 रनों के टैली को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
IND vs BAN: Yashasvi Jaiswal achieved a special achievement, broke 51 year old record of great Sunil Gavaskar
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेला जा रहा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दो दिन में दो पारियां खत्म हो चुकी हैं। फिलहाल भारतीय टीम की दूसरी पारी जारी है। पहले पारी में 56 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 10 रन बनाए। हालांकि, इतने रन बनाने के बावजूद यशस्वी ने महान सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यशस्वी का यह 10वां टेस्ट है और वह शुरुआती 10 टेस्ट के बाद इतने मैचो में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 
IND vs BAN: Yashasvi Jaiswal achieved a special achievement, broke 51 year old record of great Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI
यशस्वी शुरुआती 10 टेस्ट में 1000 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और गावस्कर के 978 रनों के टैली को पीछे छोड़ दिया। यशस्वी ने 10 टेस्ट के बाद 1,094 रन बनाए हैं। वह पहली पारी में 56 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में केवल 10 रन ही बनाए थे। गावस्कर ने 1973 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब तक किसी भारतीय बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया था। हालांकि, ओवरऑल लिस्ट में यशस्वी चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया), एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज), और जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) हैं।
IND vs BAN: Yashasvi Jaiswal achieved a special achievement, broke 51 year old record of great Sunil Gavaskar
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने के बाद से यशस्वी ने भारत के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है। उन्होंने अकेले इस साल 13 पारियों में 806 रन बनाए हैं। बल्ले के साथ उनके निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें साल 2024 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में शीर्ष रन बनाने वाला खिलाड़ी बना दिया है। यशस्वी ने अब तक नौ टेस्ट की 16 पारियों में 68.53 की शानदार औसत से 1028 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Yashasvi Jaiswal achieved a special achievement, broke 51 year old record of great Sunil Gavaskar
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। इस सीरीज के पांच मैचों में यशस्वी ने 712 रन बनाए थे और किसी टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से आने वाले समय का भारतीय सुपरस्टार पूछा गया था। स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और एलेक्स कैरी ने यशस्वी को अपनी पसंद के रूप में नामित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed