फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: एडिलेड में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानें BAN के खिलाफ मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Wed, 02 Nov 2022 08:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Nov 2022 08:14 AM IST
सार

Adelaide Oval Weather Forecast, India vs Bangladesh T20 World Cup 2022: मंगलवार को एडिलेड में भारी बारिश हुई, जिस वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर मैच प्रैक्टिस की। भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से दो जीत और एक हार के साथ टीम के चार अंक हैं। टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप-दो की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
IND vs BAN: Rain can play spoilsport during India Bangladesh T20 World Cup Match; 60% rain expected Adelaide
ए़डिलेड में मंगलवार को भारी बारिश हुई। इस दौरान विराट प्रैक्टिस के लिए पहुंचते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-12 राउंड अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप-वन और ग्रुप-दो में अब तक कोई भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है। ग्रुप-2 में बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के नजरिये से महत्वपूर्ण है। हारने वाली टीम का सेमीफाइनल तक का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। एडिलेड ओवल में होने वाले इस मैच में बारिश के आसार हैं। यह मुकाबला बारिश से धुल भी सकता है।
IND vs BAN: Rain can play spoilsport during India Bangladesh T20 World Cup Match; 60% rain expected Adelaide
एडिलेड ओवल - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को एडिलेड में भारी बारिश हुई, जिस वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर मैच प्रैक्टिस की। भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से दो जीत और एक हार के साथ टीम के चार अंक हैं। टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप-दो की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के पांच अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, बांग्लादेश का नेट रन रेट माइनस में है।
IND vs BAN: Rain can play spoilsport during India Bangladesh T20 World Cup Match; 60% rain expected Adelaide
एडेलिड ओवल - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे तीन अंक लेकर चौथे और पाकिस्तान दो अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। नीदरलैंड की टीम लगभग बाहर हो चुकी है। बुधवार को होने वाला मैच भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, बारिश के खलल की संभावना है। ब्यूरो ऑफ मेटेरियोलॉजी (मौसम विभाग) ने शाम के समय 60 फीसद बारिश की संभावना जताई है। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Rain can play spoilsport during India Bangladesh T20 World Cup Match; 60% rain expected Adelaide
राहुल बैटिंग प्रैक्टिस के लिए जाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय मौसम विभाग ने बताया- आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। खासतौर पर शाम के समय। मैच के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की वजह से अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक मिलेंगे। ऐसे में भारत को सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच का इंतजार करना होगा। वह मुकाबला फिर टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा। बांग्लादेश को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ना है। 
विज्ञापन
IND vs BAN: Rain can play spoilsport during India Bangladesh T20 World Cup Match; 60% rain expected Adelaide
टीम इंडिया ने इंडोर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ल्ड कप में बारिश की वजह से कई टीमों को नुकसान उठाना पड़ा है। सुपर-12 राउंड में अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। वहीं, कई मैचों में डकवर्थ लुईस नियम का भी इस्तेमाल हुआ है। टीम इंडिया इन सभी को ध्यान में रखकर मैदान पर उतरेगी। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। ओपनर केएल राहुल और विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed