{"_id":"66f44fd73ee373923c09a33b","slug":"ind-vs-ban-kanpur-test-2024-virat-kohli-27000-international-runs-know-full-stats-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में तेंदुलकर के 'विराट' रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली, ऐसा करने से 35 रन दूर, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में तेंदुलकर के 'विराट' रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली, ऐसा करने से 35 रन दूर, जानें
Wed, 25 Sep 2024 11:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:31 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला था। वह दोनों पारियों में प्रभावित नहीं कर सके थे। कोहली ने पहली पारी में जहां छह रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजर बड़े रिकॉर्ड पर है। कानपुर टेस्ट में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दरअसल, किंग कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन के आंकड़े से महज 35 रन दूर हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट
- फोटो : BCCI
सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली
विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन पूरे करने के लिए अब 35 रनों की जरूरत है। चेन्नई टेस्ट से पहले वह इस आंकड़े से 58 रन दूर थे। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उन्होंने 623 पारियां (226 टेस्ट पारी, 396 वनडे पारी, 1 टी20 पारी) में ऐसा किया था। कोहली ने अब तक सभी प्रारूपों को मिलाकर 593 पारियों में 26965 रन बनाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

| खिलाड़ी | मैच | रन |
| सचिन तेंदुलकर | 664 | 34357 |
| कुमार संगकारा | 594 | 28016 |
| रिकी पोंटिंग | 560 | 27483 |
| विराट कोहली | 534 | 26965* |
| महेला जयवर्धने | 652 | 25957 |
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
घर में कोहली ने पूरे किए 12 हजार रन
चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 35 वर्षीय बल्लेबाज ने घर में 12000 रन पूरे किए थे। कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 219वें मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। कोहली ने घर में 58.84 के औसत से 12000 रन पूरे किए हैं जिसमें 38 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। भारतीय परिस्थितियों में सचिन तेंदुलकर ने 258 मैचों में 50.32 के औसत से 14192 रन बनाए हैं जिसमें 42 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं।

पहले टेस्ट में नहीं चला कोहली का बल्ला
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला था। वह दोनों पारियों में प्रभावित नहीं कर सके थे। कोहली ने पहली पारी में जहां छह रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने अपना शिकार बनाया। कानपुर टेस्ट में वह अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करेंगे।