फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: कैच छूटने पर कोहली नाराज, रोहित के साथ रवि शास्त्री से की बात, नागपुर में विराट के दिखे कई अंदाज

Thu, 09 Feb 2023 06:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Feb 2023 06:30 PM IST
सार

 ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 177 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में अभी 100 रन पीछे है। मैच के पहले दिन कई रोमांचक पल देखने को मिले। इनमें से कुछ में विराट कोहली भी शामिल रहे।

विज्ञापन
IND vs AUS Virat Kohli talked to rahul dravid after missing the catch fun with Ravi Shastri with Rohit sharma
रवि शास्त्री, विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की शुरुआत नागपुर में गुरुवार (नौ फरवरी) को हुई। मैच के पहले कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 177 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में अभी 100 रन पीछे है। मैच के पहले दिन कई रोमांचक पल देखने को मिले। इनमें से कुछ में विराट कोहली भी शामिल रहे।
IND vs AUS Virat Kohli talked to rahul dravid after missing the catch fun with Ravi Shastri with Rohit sharma
स्मिथ का कैच छोड़ते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ दिया। 15वें ओवर में अक्षर पटेल ने स्मिथ को चकमा दिया। गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप में गई। विराट उस कैच को पकड़ने के लिए सही समय पर नीचे नहीं झुक पाए। गेंद उनके हाथ से लगकर नीचे गिर गई। स्मिथ को जीवनदान मिल गया। हालांकि, वह इसका फायदा उठाकर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। स्मिथ (37 रन) को रवींद्र जडेजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
IND vs AUS Virat Kohli talked to rahul dravid after missing the catch fun with Ravi Shastri with Rohit sharma
रवि शास्त्री, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली इसके बाद काफी निराश दिखाई। उनकी अपना गुस्सा ड्रेसिंग रूम में भी जाहिर किया। लंच के बाद जब भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में गए तो विराट वहां गेंदबाजी कोच पारस म्हाब्रे से बात करते हुए दिखाई दे रहे थे। वह गेंदबाजी कोच को कुछ बता रहे थे। फिर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के पास गए। उनसे भी कुछ बात की। द्रविड़ उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Virat Kohli talked to rahul dravid after missing the catch fun with Ravi Shastri with Rohit sharma
पारस म्हाब्रे से बात करते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद लंच समाप्त होने के बाद कोहली ग्राउंड पर आए। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा थे। दोनों की मुलाकात मैदान पर पहुंचते ही पूर्व कोच रवि शास्त्री से हो गई। रोहित और कोहली पूर्व कोच के साथ मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। दोनों भारतीय खिलाड़ी हंसते हुए दिखाई दे रहे थे। शास्त्री भी अपनी हंसी को नहीं छुपा पाए और फिर कमेंट्री टीम के पास वापस चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed