तीन साल पहले कप्तानी छोड़ने के बावजूद विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम का चेहरा बने हुए हैं। इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जो इतिहास रचना शुरू किया, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे पर उसे बरकरार रखने की कोशिश करेगी। 2014-15 में भारत ने पिछली बार यह ट्रॉफी गंवाई थी। इसके बाद से टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दो बार टेस्ट सीरीज में हराया। अब रोहित शर्मा पर जीत दिलाने का जिम्मा होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए विराट से पार पाना आसान नहीं होगा।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी इस सीरीज के प्रमोशन के लिए कोहली के चेहरे का इस्तेमाल कर रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से दो हफ्ते पहले रविवार को पर्थ पहुंचने पर कोहली ऑस्ट्रेलियाई अखबारों के पहले पन्ने पर छाए रहे। कोहली का ऑस्ट्रेलिया पहुंचना इतनी बड़ी बात थी कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई अखबारों ने स्टार क्रिकेटर के लिए हिंदी और पंजाबी में फॉन्ट में हेडिंग बनाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है।
3 of 7
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। भारतीय फैंस अखबार के पहले पन्ने की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। द टेलीग्राफ ने इस सीरीज को 'युगों की लड़ाई' बताया। इसी अखबार में पंजाबी में भी एक सेक्शन था, जिसमें भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर एक लेख था। इसकी हेडिंग थी, 'नवम राजा (नया राजा)।' हेराल्ड सन ने इस सीरीज को विराट कोहली की विदाई सीरीज यानी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी टेस्ट सीरीज बताया है। मंगलवार को इस अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया, "इन गर्मियों में कोहली इन तटों पर विदाई के लिए तैयार हैं'। वहीं, इस अखबार ने यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में सबसे ज्यादा गौर किया जाने वाला बल्लेबाज बताया है।
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का ऐसा करने से दुनिया चौंक गई है। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर पूरा ध्यान देने और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की अनदेखी करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की थी। विराट कोहली इस साल टेस्ट में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर समते कई लोगों को लगता है कि इस भारतीय बल्लेबाजी आइकन में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और ऑस्ट्रेलिया में आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के दौरान वह खूब रन बना सकते हैं।
5 of 7
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
इस साल कोहली ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 19 मैचों की 25 पारियों में 20.33 की औसत से महज 488 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में विराट के हालिया फॉर्म को देखें तो उन्होंने इस साल पांच मैचों की 10 पारियों में 192 रन बनाए हैं। इनमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शामिल है। ऐसे में वह खुद को साबित करने के लिए आतुर होंगे। हेराल्ड सन ने 2012 में कोहली के शानदार फॉर्म को भी दिखाया और बताया कि कैसे यह बल्लेबाज आने वाले दिनों में इस टक्कर को और भी दिलचस्प बनाने वाला था।