फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 17 महीने बाद रोहित का टेस्ट में शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा पहला सैकड़ा, कपिल देव से आगे निकले

Fri, 10 Feb 2023 02:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Feb 2023 02:28 PM IST
सार

IND vs AUS 1st Test, Rohit Sharma century: रोहित के टेस्ट करियर का यह नौवां शतक है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पहली बार टेस्ट मैच में शतक लगाया है। मैच की पहली पारी में एक तरफ से विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर रोहित ने लगातार रन बनाए

विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test Rohit Sharma became first Indian player to score a century as captain in all three formats
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने शुक्रवार (10 फरवरी) को मैच की पहली पारी में अपना शतक पूरा किया। हिटमैन ने टेस्ट में 17 महीने बाद सैकड़ा लगाया है। पिछली बार उन्होंने सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 127 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के शतक लगाकर रोहित ने इतिहास भी रच दिया।
IND vs AUS 1st Test Rohit Sharma became first Indian player to score a century as captain in all three formats
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस और पाकिस्तान के बाबर आजम बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। रोहित वनडे में बतौर कप्तान तीन और टी20 में दो शतक लगा चुके हैं।
IND vs AUS 1st Test Rohit Sharma became first Indian player to score a century as captain in all three formats
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने इस मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे
रोहित के टेस्ट करियर का यह नौवां शतक है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पहली बार टेस्ट मैच में शतक लगाया है। रोहित भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव से आगे निकल गए हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट में आठ शतक लगाए हैं। हिटमैन ने नौवां शतक लगाकर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और नवजोत सिंह सिद्धू की बराबरी कर ली है। गंभीर ने 58 और सिद्धू ने 51 टेस्ट में नौ-नौ शतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test Rohit Sharma became first Indian player to score a century as captain in all three formats
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं चला राहुल, पुजारा, कोहली और सूर्यकुमार का बल्ला
नागपुर की जिस पिच पर रोहित शर्मा ने शतक लगाया है उसी पर भारत के कई दिग्गज बल्लेबाज फेल हो गए। केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं, डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में चलते बने। भारत ने 168 रन तक पांच विकेट गंवा दिए। राहुल पहले दिन आउट होने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन 23, चेतेश्वर पुजारा सात, विराट कोहली 12 और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed