रोहित शर्मा ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से बता दिया कि क्यों वे टी-20 के किंग हैं। राजकोट में रोहित ने कप्तानी पारी खेलती हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेल डाली।
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित और धवन की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 118 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली।
मैच में रोहित बहुत तेजी से अपने पांचवें शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन अमिनुल इस्लाम के ओवर में उठाकर मारने के चक्कर में मोहम्मद मिथुन को कैच दे बैठे। हालांकि आउट होने से पहले रोहित ने 43 गेंदों में ही छह छक्के और छह चौके की मदद से 85 रन की पारी खेल डाली। रोहित ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
2 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित ने अपने 100वें टी-20 मैच में अर्धशतकीय पारी के साथ ही 2500 रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए। रोहित के अब 100 मैच की 92 पारियों में 32 की औसत से 2533 रन हो चुके हैं। रोहित क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में अब तक सबसे अधिक 115 छक्के जड़ चुके हैं।
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
रोहित ने मैच में कुल छह छक्के लगाए, इसी के साथ वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले ब्रेंडन मैकुलम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 348 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 398 छक्के हो गए हैं। बता दें कि रोहित फिलहाल टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित ने 10वीं बार टी-20 मैच में 75 से अधिक का स्कोर बनाया है, इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
रोहित ने छक्के जड़ने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। वे अब टी-20 में बतौर कप्तान सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।