ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की पारी और 130 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आठ स्थान का फायदा हुआ है।
2 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 27 रन देकर तीन और दूसरी पारी में 31 रन देकर चार विकेट चटकाने वाले शमी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सातवें पयदान पर पहुंच गए। उनके नाम 790 रेटिंग अंक है जो किसी भारतीय तेज गेंदबाज के लिए टेस्ट में तीसरा सर्वश्रेष्ठ है। इस मामले में कपिल देव (877 अंक) और जसप्रीत बुमराह (832 अंक) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
3 of 5
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 243 रन की पारी खेल मैन आफ द मैच रहे 28 साल के मयंक बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। करियर के शुरूआती आठ टेस्ट में 858 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज के नाम 691 रेटिंग अंक है। शुरूआती आठ टेस्ट में सिर्फ सात बल्लेबाजों ने मयंक से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें डॉन ब्रैडमैन (1210), एवर्टन वीक्स (968), सुनील गावस्कर (938), मार्क टेलर (906), जॉर्ज हेडली (904), फ्रैंक वारेल (890) और हर्बर्ट सटक्लिफ (872) शामिल हैं।
4 of 5
विराट कोहली -शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के चार बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं, जिनमें कप्तान विराट कोहली दूसरे, चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिक्य रहाणे पांचवें और रोहित शर्मा 10वें नंबर पर शामिल है। हरफनमौला रविन्द्र जडेजा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान की सुधार के साथ संयुक्त रूप से 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (20वें) और उमेश यादव (22वें) ने रैंकिंग में एक-एक स्थान का सुधार किया है। आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शीर्ष 10 में शामिल हैं, जबकि वह ऑलराउंडर खिलाड़ियों मे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बीच भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। टीम के नाम अब 300 अंक है जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड 60-60 अंके साथ दूसरे पायदान पर हैं।