फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: एंडरसन जडेजा को पीछे छोड़ दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने 

Sun, 10 Sep 2017 03:46 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 10 Sep 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
ICC test ranking: james anderson replaces jadeja as world no.1 bowler in test
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 7 विकेट लिए थे। एेसे शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें रैंकिंग में काफी अंकों का फायदा हुआ है। 

उनसे दो अंक पीछे भारत के रविंद्र जडेजा हैं

ICC test ranking: james anderson replaces jadeja as world no.1 bowler in test
रविंद्र जडेजा, शेन वार्न
रैंकिंग में एंडरसरन के 886 अंक हो गए हैं। उनसे दो अंक पीछे भारत के रविंद्र जडेजा हैं। टीम इंडिया के ही ऑफ स्पिनर आर अश्विन 852 अंकों के साथ गेंदबाजों में तीसरे स्‍थान पर हैं। 
ICC test ranking: james anderson replaces jadeja as world no.1 bowler in test
स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 936 अंकों के साथ टॉप पर हैं। उनसे 47 अंक पीछे इंग्लैंड के जो रूट दूसरे स्‍थान पर हैं। ऑल राउंडर में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर एक पर हैं। उनके 455 अंक हैं। इसके बाद भारत के रविंद्र जडेजा और आर अश्विन हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एंडरसन 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज हैं

ICC test ranking: james anderson replaces jadeja as world no.1 bowler in test
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty
एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 19 विकेट लिए हैं। वह 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज हो गए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्‍श ने 519 त‌था ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्ग्राथ ने 563 विकेट लिए हैं। टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले एंडरसन छठे गेंदबाज हैं। 
 
विज्ञापन

सर्वाधिक 800 विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम

ICC test ranking: james anderson replaces jadeja as world no.1 bowler in test
मुरलीधरन - फोटो : इंडेंपे‌ंडेट
टेस्ट में सर्वाधिक 800 विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न हैं। जिन्होंने 708 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 619 विकेट लिए हैं। एंडरसन ने अपने हाल ही में 129 वें टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में 7 विकेट लिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed