फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉल टेंपरिंग: खेल में बेईमानी बर्दाश्त नहीं करेगी आईसीसी, दोषियों को मिलेगी अब यह सख्त सजा

Tue, 03 Jul 2018 02:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
icc give strict punishment for ball tampering in cricket
ball tamperind

मैदान पर गेंद से छेड़छाड़ करने को लेकर आईसीसी ने कड़ा कदम उठाया है। बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ी पर अब आईसीसी छह टेस्ट या 12 वन-डे मैचों का प्रतिबंध लग सकती है। आईसीसी ने इसे लेवल तीन का अपराध बना दिया है और मैदान पर बेहतर बर्ताव सुनिश्चित करने के लिए इस सूची में अभद्रता और निजी दुर्व्यवहार को भी शामिल कर दिया।



डबलिन में आयोजित हुई एक वार्षिक बैठक में आईसीसी ने मैदान पर अनुचित व्यवहार पर लगाम कसने की अपनी योजना भी पेश की। इस साल मार्च में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों स्टीव स्मिथ , डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट गेंद की स्थिति बदलने के दोषी पाए गए थे जिसके बाद गेंद से छेड़छाड़ को लेवल दो से तीन का अपराध बनाया गया।

icc give strict punishment for ball tampering in cricket
वॉर्नर चांदीमल और स्मिथ

इसके बाद भी क्रिकेट मैदान पर इस तरह की घटानाएं लगातार सामने आ रही थीं। हाल ही में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को भी गेंद से छाड़छाड़ मामले में दोषी पाया गया था। आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा , 'मैं और मेरे साथी बोर्ड निदेशक खेल के बेहतर बर्ताव के लिए क्रिकेट समिति और मुख्य कार्यकारियों की समिति के सिफारिशों का समर्थन करने को लेकर सर्वसम्मत थे।'

icc give strict punishment for ball tampering in cricket
शशांक मनोहर - फोटो : getty

आईसीसी के बयान के अनुसार अगर खिलाड़ी या सहायक स्टाफ फैसले के खिलाफ अपील करना चाहता है तो उसे अपील फीस अग्रिम में जमा करानी होगी और अपील सफल होने पर पूरी लौटा दी जाएगी। स्टंप माइक्रोफोन से जुड़े निर्देशों में भी बदलाव किया गया है जिससे किसी भी समय स्टंप माइक्रोफोन के आडियो का प्रसारण करने की स्वीकृति होगी, गेंद के डेड होने के बाद भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
icc give strict punishment for ball tampering in cricket
बॉल टेंपरिंग - फोटो : file

यहां तक कि अब संबंधित बोर्ड को भी उसके खिलाड़ियों के बर्ताव के लिए जवाबदेह बनाया जा सकता है। आईसीसी प्रबंधन अब जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ मिलकर काम करेगा जिससे कि उसके क्रिकेट, प्रबंधन और वित्तीय ढांचे के प्रबंधन के लिए योजना तैयार की जा सके जिसकी नियमित रूप से समीक्षा होगी।

विज्ञापन
icc give strict punishment for ball tampering in cricket
dinesh chandimal

आईसीसी साथ ही श्रीलंका के खेल मंत्री के प्रतिनिधि को अपने बोर्ड और पूर्ण परिषद में पर्यवेक्षक के रूप में बैठने की स्वीकृति देने को भी राजी हो गया। आईसीसी ने हालांकि श्रीलंका क्रिकेट के चुनाव छह महीने के भीतर कराने को कहा है और ऐसा नहीं होने की स्थिति में एसएलसी की सदस्यता पर विचार किया जायेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed