अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। मगर उनके इस्तीफे के कई दिनों बाद भी लोग अलग-अलग एंगल से गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगी है। विराट कोहली और अनिल कुंबले, दोनों के बीच का साथ अब खत्म हो गया है। हालांकि, इसके बाद भी विवादों और सवालो का सिलसिला बदस्तूर जारी चला जा रहा है।
मैं पक चुका हूँ, कोहली के बारे में अब मुझे कुछ नहीं कहना: अनिल कुंबले
2 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
अपने इस्तीफे के बाद पूर्व कोच ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया। इस बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा कि उन्हें अब कोहली के बारे में कुछ नहीं कहना। कुंबले ने साफ किया कि वो अब इस पूरे विवाद को खत्म करना चाहते हैं। कुंबले ने अपने इस्तीफे के बाद किसी भी विवाद से पर्दा उठाने के लिए साफ इंकार कर दिया।
मैं पक चुका हूँ, कोहली के बारे में अब मुझे कुछ नहीं कहना: अनिल कुंबले
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : YouTube
यह बयान तब आया है, जब कोहली ने एक दिन पहले कहा था कि टीम के ड्रेसिंग रूम की पवित्रता और माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। ड्रेसिंग रूम के जानकारी निजी होती है और उसे सार्वजनिक करना खिलाड़ियों के अधिकारों का हनन है। कोहली ने कहा कि वो बतौर खिलाड़ी कुंबले का सम्मान करते हैं और उनका फैसला अपनी जगह सही है।
मैं पक चुका हूँ, कोहली के बारे में अब मुझे कुछ नहीं कहना: अनिल कुंबले
4 of 5
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : Twitter
इस इंटरव्यू में कुंबले ने कहा, "मुझे अब इस मसले पर कुछ और नहीं कहना। मैं इश सब से काफी पक चुका हूँ। आपको मुझसे अब कोई और जानकारी नहीं मिले पाएगी।" बता दें कि कुंबले ने मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दिया था और टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं गए। उन्होंने अपने इस्तीफे के साथ एक खत भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
मैं पक चुका हूँ, कोहली के बारे में अब मुझे कुछ नहीं कहना: अनिल कुंबले
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
बीसीसीआई ने कहा है कि टीम के लिए कोच की नियुक्ति सीएसी द्वारा ही होगी, जो श्रीलंका दौरे से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। वेस्टइंडीज के 17 दिन के दौरे पर टीम इंडिया को 5 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलना है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण रद्द हो गया। कुंबले के कार्यकाल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार जीत दर्ज की।