{"_id":"5ddfbf9c8ebc3e54e561a544","slug":"i-do-get-affected-by-failure-says-virat-kohli-on-world-cup-defeat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में हार से टूट गए थे कप्तान कोहली, चार माह बाद बताई कैसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप में हार से टूट गए थे कप्तान कोहली, चार माह बाद बताई कैसी हो गई थी हालत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 28 Nov 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विश्व कप के दौरान विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हालांकि इतनी ज्यादा विफलताएं नहीं देखी हैं, लेकिन उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि वह इनसे प्रभावित नहीं होते। इसका हालिया उदाहरण भारत का इंग्लैंड में वन-डे विश्व कप सेमीफाइनल मैच में हारना रहा जिसमें टीम को न्यूजीलैंड ने 18 रन से शिकस्त दी।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘क्या मैं असफलताओं से प्रभावित होता हूं? हां, होता हूं। हर कोई होता है। अंत में मैं एक बात जानता हूं कि टीम को मेरी जरूरत है। सेमीफाइनल में मुझे लग रहा था कि मैं नाबाद लौटूंगा और अपनी टीम को इस मुश्किल दौर से निकाल कर लाऊंगा।’
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने कहा, ‘लेकिन हो सकता है कि वो मेरा अहंभाव हो, क्योंकि आप कैसे भविष्यवाणी कर सकते हो? आपके अंदर सिर्फ मजबूत अहसास हो सकते हैं या फिर इस तरह का कुछ करने की प्रबल इच्छाशक्ति।’ वन-डे और टेस्ट में क्रमश: 11,500 और 7,202 रन बनाने वाले कोहली अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं जिसका अनुसरण आने वाले लोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे हारना पसंद नहीं है। मैं बाहर आकर यह नहीं कहना चाहता था कि मैं ऐसा कर सकता था। जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होती है।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं बाहर आता हूं, तो मैं पूरी तरह थका हुआ होना चाहता हूं। हम उस तरह की विरासत छोड़ना चाहते हैं कि आने वाले क्रिकेटर कहें कि हमें इस तरह से खेलना है।’
विज्ञापन
5 of 5
कोहली की टीम ने हाल में कोलकाता में बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से मात देकर लगातार 12वीं टेस्ट सीरीज जीती। टीम अब छह दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।