फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट या गेल नहीं, हाशिम अमला की नजर में ये हैं टी20 के बेस्ट खिलाड़ी

Sun, 27 Aug 2017 04:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Aug 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
hashim amla reveals his choice of best t20 player in the world
हाशिम अमला - फोटो : ESPN

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला ने बताया है कि टी20 क्रिकेट में उन्हें वर्ल्ड के बेस्ट खिलाड़ी कौनसे लगते हैं। अमला ने हमवतन इमरान ताहिर को वर्ल्ड का बेस्ट टी20 गेंदबाज करार दिया है। उनका मानना है कि अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करने की काबिलियत ताहिर को विशेष बनाती है।

hashim amla reveals his choice of best t20 player in the world
इमरान ताहिर - फोटो : file photo

अमला ने कहा, 'अच्छा है कि ताहिर के खिलाफ मैं घरेलू क्रिकेट में खेलता हूं न कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में। उनके पास कई मिश्रण मौजूद हैं। वो ऐसे गेंदबाज हैं जो हर समय विकेट निकालने की तलाश में जुटे होते हैं। विश्व में ऐसे कम ही स्पिनर्स हैं जो पारी के अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हो। उनके मिश्रण उन्हें बेहद खास बनाते हैं।'

hashim amla reveals his choice of best t20 player in the world
इमरान ताहिर

इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवर टीम का प्रमुख सदस्यों में से एक हैं। वो आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। ताहिर ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में करीब 15 की औसत से 55 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hashim amla reveals his choice of best t20 player in the world
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

अमला ने इसके अलावा एबी डीविलियर्स और क्रिस मॉरिस को फटाफट क्रिकेट का शानदार खिलाड़ी बताया है। अमला के मुताबिक डीविलियर्स और क्रिस मॉरिस में किसी भी मैच की बाजी पलटने की क्षमता है और अपने दम पर मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं।

विज्ञापन
hashim amla reveals his choice of best t20 player in the world
हाशिम अमला

बहरहाल, हाशिम अमला का पूरा ध्यान अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज पर टिका है। अमला वर्ल्ड इलेवन का हिस्सा हैं, जिसकी अगुवाई फाफ डू प्लेसी कर रहे हैं। पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच 12, 13 और 15 सितंबर को तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed