Haris Rauf-Fan Fight: 'इंडियन होगा...', फैन से झगड़े के दौरान भारत का नाम लेकर फंसे हारिस रऊफ, मानी अपनी गलती!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रऊफ पत्नी के साथ फुटपाथ पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह वहां मौजूद कुछ लोगों से भिड़ गए। वीडियो में यह स्पष्ट पता नहीं चल रहा है कि रऊफ और उन लोगों के बीच किस बात को लेकर झड़प हुई, लेकिन माना जा रहा है कि वे टीम के खराब प्रदर्शन के लिये कथित रूप से उन पर छींटाकशी कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रऊफ पत्नी के साथ फुटपाथ पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह वहां मौजूद कुछ लोगों से भिड़ गए। वीडियो में यह स्पष्ट पता नहीं चल रहा है कि रऊफ और उन लोगों के बीच किस बात को लेकर झड़प हुई, लेकिन माना जा रहा है कि वे टीम के खराब प्रदर्शन के लिये कथित रूप से उन पर छींटाकशी कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि रऊफ ने अपना आपा खो दिया और वे उन लोगों के पीछे भागे। इस दौरान उनकी पत्नी ने रऊफ को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन रऊफ ने चप्पलें निकाल ली और लोगों की तरफ दौड़े। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। वीडियो में एक प्रशंसक को कहते सुना गया, एक पिक्चर मांगी है बस।
Haris Rauf Fight
— Maghdhira (@bsushant__) June 18, 2024
His wife tried to stop her.
Haris- Ye indian ho hoga
Guy- Pakistani hu @GaurangBhardwa1 pic.twitter.com/kGzvotDeiA
Haris Rauf admits that the man who harassed him infront of his wife in USA was indeed a PAKISTANI.
— Johns (@JohnyBravo183) June 18, 2024
Rizwan and his paid PR agents must delete their tweets apologise ASAP for linking this with India. pic.twitter.com/pAz0Sf8UlL
वीडियो वायरल होने के बाद रऊफ विवाद में घिर गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद रऊफ ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि अगर कोई उनके परिवार को बीच में घसीटने की कोशिश करेगा तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। रऊफ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कहा, मैंने सोचा था कि सोशल मीडिया पर इसका जिक्र नहीं करूंगा, लेकिन अब वीडियो बाहर आने के बाद मुझे लगता है कि बोलना जरूरी है। जानी मानी हस्ती होने के नाते हमें लोगों की हर तरह की प्रतिक्रिया से कोई गुरेज नहीं हैं। उन्हें हक है कि हमारा साथ दें या हमारी आलोचना करें, लेकिन जब बात मेरे माता-पिता या परिवार की आएगी तो मैं माकूल जवाब देने से पीछे नहीं हटूंगा। कोई किसी भी पेशे में हो लेकिन उसका और उसके परिवार का सम्मान करना चाहिए।