फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, झटके तीन विकेट और जड़े चार छक्के

Sat, 29 Feb 2020 07:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 29 Feb 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Makes Impressive Return Shikhar Dhawan Bhuvneshwar Kumar Star in DY Patil T20 Cup
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

पीठ की सर्जरी से उबरकर वापसी कर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंर ने धमाकेदार वापसी की है। लंबे समय के बाद मैदान पर उतरे हार्दिक पांड्या ने डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में 25 गेंदों पर 38 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। उनके खेल को देखने के लिए निवर्तमान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी मौजूद थे। 26 वर्षीय ऑलराउंडर फिट होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। 

Hardik Pandya Makes Impressive Return Shikhar Dhawan Bhuvneshwar Kumar Star in DY Patil T20 Cup
हर्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

पंड्या ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए खेला था। उन्होंने आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। रिलायंस वन टीम की टीम से चौथे क्रम पर खेलते हुए हार्दिक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। उन्होंने सौरभ तिवारी (41) के साथ तीसरे विकेट पर 53 रन जोड़े।

Hardik Pandya Makes Impressive Return Shikhar Dhawan Bhuvneshwar Kumar Star in DY Patil T20 Cup
राहुल चाहर - फोटो : social media

रिलायंस वन ने आठ विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम 125 रन पर आउट हो गई। रिलायंस ने 25 रन से मैच जीता। टी-20 प्रारूप में भारत के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Makes Impressive Return Shikhar Dhawan Bhuvneshwar Kumar Star in DY Patil T20 Cup
शिखर धवन - फोटो : social media

धवन और भुवी ने भी दिखाई फिटनेस
मैच में चोट से वापसी करने वाले अन्य भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल थे। पंड्या की तरह धवन और भुवी का भी यह चोट से उबरने के बाद पहला मैच था। धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी जबकि भुवनेश्वर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था और दिसंबर से नहीं खेले हैं। भुवनेश्वर ने तीन ओवरों में 14 रन रन दिए। जबकि धवन ने 14 रन का योगदान दिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed