भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल राहुल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। पांड्या और राहुल ने हाल ही में एक टीवी शो पर महिलाओं के संबंध में बातें बोलकर फैंस का दिल दुखाया। ऐसी संभावना है कि बोर्ड अब खिलाड़ियों के इस तरह के शो में शिरकत करने पर रोक लगा सकता है।
कई महिलाओं से संबंध बनाने वाले बयान पर बुरे फंसे पांड्या, राहुल को भी नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांड्या के कॉफी विद करण शो में बयान की कड़ी आलोचना हुई, जिसके बाद ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और कहा कि वह शो के नेचर में डूब गए, जिसके चलते ऐसी बातें बोल गए। वहीं राहुल ने आलोचनाओं पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी।
— hardik pandya (@hardikpandya7) January 9, 2019
प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, 'हमने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को उनके बयानों के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। उन्हें 24 घंटे में अपना जवाब बताना होगा।' 25 वर्षीय पांड्या और राहुल एकसाथ फिल्म-मेकर करण जौहर द्वारा होस्ट किए सेलिब्रिटी चैट शो में आए थे।
ऑलराउंडर ने कहा कि वह शो के नेचर के मुताबिक ज्यादा खुल गए और साथ ही कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। पांड्या ने लिखा, 'कॉफी विद करण में मेरे बयान पर ध्यान देते हुए मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिनका मैंने किसी भी तरह दिल दुखाया है। ईमानदारी से कहूं तो मैं शो के अंदाज को देखते हुए ज्यादा खुल गया। मैं किसी की बेइज्जती नहीं करना चाहता था या किसी की भावनाओं को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। रिस्पेक्ट।'
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने मांगी माफी, पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे करके दुखाया था फैंस का दिल
शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने और अपने माता-पिता के साथ खुले होने की बाते बताई थीं। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जररूत है कि वह कैसे मूव कर रही हैं।'