{"_id":"592410014f1c1b417353766e","slug":"harbhajan-singh-suggests-zaheer-khan-s-name-for-india-s-fast-bowling-coach-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भज्जी ने बताया किसे होना चाहिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भज्जी ने बताया किसे होना चाहिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच
Tue, 23 May 2017 10:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Tue, 23 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और हरभजन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के बॉलिंग कोच के लिए एक नाम प्रस्तावित किया है। इस पद के भज्जी के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान बेस्ट ऑप्शन हैं। जहीर खान ने दो साल पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, मगर इस साल आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की थी।
भज्जी ने बताया किसे होना चाहिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच
2 of 5
जहीर खान
- फोटो : BCCI
बता दें कि पिछले एक साल से टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच का पद खाली है। भज्जी का मानना है बाएं हाथ के जहीर इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से गेंदबाजी कोच की मांग की थी। इस बयान को इस मांग के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।
भज्जी ने बताया किसे होना चाहिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच
3 of 5
जहीर खान
- फोटो : getty
अनिल कुंबले के मुख्य कोच बनने के बाद से ही भारतीय टीम में गेंदबाजी कोच का पद खाली है। इससे पहले भरत अरुण इस पद पर नियुक्त थे। इसके अलावा टीम ने संजय बांगड़ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही चर्चा है कि उनके लिए 3 से 4 करोड़ रुपये का महनताना भी दिया जा सकता है। अनिल कुंबले ने भी अपनी सैलरी में बढ़ोतरी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भज्जी ने बताया किसे होना चाहिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच
4 of 5
जहीर खान
- फोटो : getty
हरभजन सिंह का कहना है कि जहीर ने आईपीएल में युवा प्रतिभा का शानदार नेतृत्व किया। ऐसे में कई खिलाड़ियों के पास उनसे काफी कुछ सीखने का मौका होगा। इसके अलावा क्रिकेट विशेषज्ञ हर्षा भोगले भी भज्जी की राय से इत्तेफाक रखते नजर आ रहे हैं। भोगले का मानना है कि अब वक्त आ गया है जब भारत को भारतीय खिलाड़ियों को कोच नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
भज्जी ने बताया किसे होना चाहिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच
5 of 5
जहीर खान
- फोटो : IPL
ऐसी खबर पहले भी थी कि जहीर खान बतौर बॉलिंग कोट टीम इंडिया से जुड़ें, मगर आर्थिक स्तर पर अनुबंध नाकाम हो गया। जहीर ने इस पद के लिए 100 दिन की सर्विस के लिए 4 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसे बीसीसीआई ने ठुकरा दिया। अब जहीर, पेशेवर क्रिकेट नहीं खेलते और ऐसे में फुलटाइम रोल के लिए अभी सर्वश्रेष्ठ विकल्प साबित हो सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।