अरविंद केजरीवाल का नाम आरोपों की झड़ी लगाकर भागने का भी रिकॉर्ड हो सकता है। वैसे, आरोप लगाकर उन्हें साबित न करना अब उनपर भारी पड़ने वाला है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के वकील से अरुण जेटली के मानहानि मामले में जवाब मांगा है, जिसमें पूछा गया है कि क्यों न अरविंद केजरीवाल पर मानहानि की कार्रवाई शुरू की जाए? इस मामले में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का ये इकलौता मामला नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। आगे की स्लाइडों में जानें, अरविंद केजरीवाल पर चल रहे मानहानि के मामलों के बारे में...
अरविंद पर साल 2013 में दर्ज हुआ था मानहानि का पहला मामला
2 of 8
अरविंद पर साल 2013 में दर्ज हुआ था मानहानि का पहला मामला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित पर आरोपों की झड़ी लगाने के साथ ही उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2010 में आमने-सामने की टक्कर में हराने वाले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साल 2013 में मामला दर्ज हुआ था। केजरीवाल पर मानहानि का ये पहला केस था, जिसे पवन खेड़ा ने दायर किया था। पवन तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव थे। केजरीवाल को इस मामले में समन जारी किया जा चुका है, पर उन्होंने इस मामले में जमानत लेने तक से इनकार कर दिया था।
शीला दीक्षित के बाद कपिल सिब्बल के बेटे ने ठोका था केजरीवाल पर दूसरा मुकदमा
3 of 8
शीला दीक्षित के बाद कपिल सिब्बल के बेटे ने ठोका था केजरीवाल पर दूसरा मुकदमा
शीला दीक्षित की ओर से पवन खेड़ा द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद केजरीवाल पर मानहानि का दूसरा केस तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित ने ठोंका था। केजरीवाल का कहना था कि सिब्बल के कम्युनिकेशन्स मिनिट्री में रहते उनके बेटे का वोडाफोन टैक्स केस लड़ना 'हितो का टकराव' है। इस केस में भी समन जारी हुआ है और केजरीवाल ने कोर्ट में पेश होने की छूट ले रखी है। ये मामला भी कुछ समय बाद ही सही, केजरीवाल के लिए मुसीबत बन सकता है।
साल 2013 था केजरीवाल के मुकदमों के दर्ज होने का साल, तीसरा मामला भी 2013 में हुआ था दर्ज
4 of 8
साल 2013 था केजरीवाल के मुकदमों के दर्ज होने का साल, तीसरा मामला भी 2013 में हुआ था दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
साल 2013 में आम आदमी पार्टी में ही रहे सुरेंद्र शर्मा ने भी केजरीवाल पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था। शर्मा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनावों के समय पहले उन्हें प्रत्याशी बताया था, पर बाद में टिकट ही नहीं दिया। इससे उनकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था।
साल 2014 में नितिन गडकरी ने ठोका था केजरीवाल पर मुकदमा
5 of 8
साल 2014 में नितिन गडकरी ने ठोका था केजरीवाल पर मुकदमा
अरविंद केजरीवाल ने 2014 के लोकसभा चुनावों से दौरान भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी की थी। इसमें उन्होंने बीजेपी के बड़े नेता और मौजूदा समय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी का भी नाम लिया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है।