टीम इंडिया अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह बेशक लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन सुर्खियों में कैसे रहा जाता है, ये भला उनसे बेहतर कौन जानता होगा। साथी क्रिकेटर श्रीसंत के बाद अब भज्जी ने एक 'खाकी वर्दी' वाले को थप्पड़ जड़ दिया है।
फिर आया भज्जी को गुस्सा, श्रीसंथ के बाद अब इस 'खाकी वर्दी' वाले को जड़ा थप्पड़, देखिए VIDEO
हैरान हो गए ना... चलिए आपको बताते हैं आखिर ये पूरा मसला क्या है। दरअसल पिछले सप्ताह WWE रेसलर द ग्रेट खली की अकादमी में पहुंचे और उन्होंने अपने 'चांटे' की ताकत दिखाई।
इस दौरान भज्जी ने पुलिसकर्मी की ड्रेस पहनकर रिंग में आए एक रेसलर को जबरदस्त थप्पड़ जड़ा। थप्पड़ लगते ही वह रेसलर रिंग से ही बाहर गिर गया। बता दें कि इससे पहले भज्जी भरे मैदान पर साथी खिलाड़ी एस. श्रीसंत को थप्पड़ मार चुके हैं।
सोशल मीडिया पर 'भज्जी' का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस विडियो में वह द ग्रेट खली की जालंधर स्थित अकेडमी में नजर आ रहे हैं। विडियो में एक पुलिसकर्मी की ड्रेस पहने रेसलर उन्हें चैंलेंज करता है।
भज्जी रिंग में उतरते हैं और चुनौती देने वाले रेसलर के गाल पर थप्पड़ मारते हैं। भज्जी का चांटा पड़ते ही वह रेसलर रिंग से बाहर जा गिरता है। हालांकि इस दौरान वह काफी गुस्से में नजर आता है। हरभजन भी अपना माइक अलग ही अंदाज में रिंग में गिरा देते हैं।
देखें वीडियो:
Some CWE time at @dalipsinghcwe Khali academy jalandhar 😜💪👊
A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on