टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में जरूर मौका देना चाहिए। बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू होगा।
'इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका तो लॉर्ड्स में जीत का डंका बजाएगी टीम इंडिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरभजन सिंह ने मिड-डे से बातचीत में कहा, 'टीम इंडिया ने पुजारा को पहले टेस्ट में बाहर करने का साहसी फैसला लिया और कुलदीप यादव को भी मौका नहीं दिया। यह दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते थे। टीम इंडिया को एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन 31 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।' भज्जी का मानना है कि लॉर्ड्स टेस्ट में विराट कोहली को यह गलती नहीं दोहरानी चाहिए।
38 वर्षीय हरभजन ने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि किसे बाहर करना पड़े, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट के लिए पुजारा को अंतिम एकादश में जरूर शामिल करना चाहिए। वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो नई गेंद की चमक बिगाड़ सकते हैं और क्रीज पर जमे रहना जानते हैं। ऐसे ही मुझे यह भी फर्क नहीं पड़ता कि किसे बाहर करना पड़े, लेकिन कुलदीप को भी लॉर्ड्स टेस्ट में मौका दिया जाना चाहिए।'
बता दें कि विराट कोहली ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की जगह केएल राहुल को मौका दिया था। राहुल ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया और पहले टेस्ट में कुल 15 रन बना सके। वैसे, पहले टेस्ट में कोहली को छोड़ किसी बल्लेबाज का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा। अब टीम इंडिया को जीत की पटरी पर लौटने के लिए लॉर्ड्स में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
ऐसे ही कुलदीप यादव ने वन-डे व टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। मगर कोहली ने टेस्ट में चाइनामैन को नहीं आजमाने का फैसला किया। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स कह चुके हैं कि दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव को मौका जरूर मिलना चाहिए। अब यह देखना होगा कि क्या वाकई कोहली पहले टेस्ट की गलती को सुधारते हुए कुलदीप व पुजारा को लॉर्ड्स टेस्ट में मौका देंगे।