फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले सचिन के घर पत्रकार बनकर गई थीं अंजलि

Tue, 24 May 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Happy marriage anniversary Sachin Tendulkar
- फोटो : Social media
'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर के जीवन में 24 का बेहद खास महत्व है। 24 का यह आंकड़ा उनकी कामयाब जिंदगी में एक नहीं बल्कि कई बार आया है और हर की अहमियत पिछले से कहीं ज्यादा ही है। 24 के इन्हीं आंकड़ों में एक इसी महीने यानी मई की 24वीं तारीख को आता है। इस दिन सचिन ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी।

शादी से पहले सचिन के घर पत्रकार बनकर गई थीं अंजलि

Happy marriage anniversary Sachin Tendulkar
ANJALI tendulkar - फोटो : Social media
सचिन तेंदुलकर ने 24 मई 1995 को दुनियाभर में प्रशसंकों को चौंकाते हुए अपने से 6 साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि से शादी कर दांपत्य जीवन की शुरुआत की थी। आज उनकी शादी की 21वीं सालगिरह है। सालगिरह के इस मौके पर हम आपको दोनों के रोमांस की छोटी सी कहानी के साथ-साथ उन 4 मौकों को भी बताएंगे जिसने तेंदुलकर के जीवन में 24 को बेहद खास बना दिया है।

शादी से पहले सचिन के घर पत्रकार बनकर गई थीं अंजलि

Happy marriage anniversary Sachin Tendulkar
ANJALI tendulkar - फोटो : Social media
खास 24 के बारे में आपको बताने से पहले दोनों के मोहब्बत की बात बता देते हैं। मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर ब्लास्टर की अंजलि के साथ की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब 5 साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं उनकी मुलाकात हो गई।

पहली मुलाकात के बाद दोनों ने करीब पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन खास बात यह रही कि किसी को भी इसकी खबर तक नहीं लगी। दोनों ने अपने रिश्तों का खुलासा किया 1994 में, जब उन्होंने न्यूजीलैंड में सगाई कर ली। इसके कुछ महीने बाद अगले साल 1995 में दोनों ने विवाह करने का फैसला ले लिया।

पांच साल के जोरदार इश्क के बीच दोनों ने एक-साथ आपस में कोई फिल्म नहीं ‌देखी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ पहली फिल्म देखी जिसका नाम था 'रोजा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से पहले सचिन के घर पत्रकार बनकर गई थीं अंजलि

Happy marriage anniversary Sachin Tendulkar
- फोटो : PTI
अंजलि तेंदुलकर सचिन की इस कदर दीवानी हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर जाते थे तो इस दौरान वह न कुछ खाती थीं, न फोन उठाती थीं और न ही कहीं हिलती डुलती थीं।

डॉक्टर अंजलि एक गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता अनाबेल मेहता की पुत्री हैं। सचिन के ससुर आनंद 7 बार नेशनल ब्रिज चैंपियन रहे हैं। 
विज्ञापन

शादी से पहले सचिन के घर पत्रकार बनकर गई थीं अंजलि

Happy marriage anniversary Sachin Tendulkar
अब बात उस खास 24 के आंकड़े पर करते हैं जिसने सचिन की जिंदगी को बेहद खास बना दिया।
पहला, सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 को हुआ था। उन्होंने 1973 में मुंबई में अप्रैल की 24वीं तारीख को धरती पर कदम रखा था।
दूसरा, सचिन का बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय करियर कुल 24 साल तक चला।
तीसरा, सचिन के जीवन की दूसरी पारी 24 से ही शुरू हुई थी। 1995 में 24 मई से उनकी यह यात्रा शुरू हो गई जो आज भी उसी गति से आगे बढ़ रही है जो पहले दिन थी।
चौथा, सचिन 2 बच्चों के पिता हैं, लेकिन उनके बेटे अर्जुन ने 24 को ही धरती पर पहला कदम रखा। वह 1999 को 24 सितंबर को सचिन के घर में जन्मे। बेटी सारा का  जन्म 12 अक्टूबर, 1997 को हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed