टीम इंडिया के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 नवंबर, 1974 को हैदराबाद में जन्में लक्ष्मण को वेरी-वेरी स्पेशल भी कहा जाता है। इसकी वजह उनकी जबरदस्त बैटिंग रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003-2004 वन-डे सीरीज में लगातार बेहतरीन पारियां खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने उन्हें ये निकनेम दिया था। इसी दौरान लक्ष्मण ने पहले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दो शतकों की मदद से 494 रन बनाए।
B'day Spcl: 281 रन बनाकर वेरी-वेरी स्पेशल बने लक्ष्मण, कंगारूओं को लगा था तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करने वाले लक्ष्मण ने एक से एक बेहतरीन पारियां खेली। लक्ष्मण को क्रिकेट में भारतीय टीम के संकटमोचक के रूप में भी माना जाता था। लक्ष्मण खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2001 में 281 रन की शानदार पारी खेली थी।
आज से करीब 17 साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में 11 मार्च से 15 मार्च 2001 के बीच वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारी को कौन भूल सकता है? इसी मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों की जीत को ब्रेक दिया था।
Here's wishing one of #TeamIndia's most stylish batsmen, @VVSLaxman281 a very happy birthday 🎂🍰
Relive his stupendous knock of 281 against Australia #HappyBirthdayVVSLaxman pic.twitter.com/5ljdNdgSay
यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना आसान नहीं लगा। पहला पारी में टीम इंडिया विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मगर दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की अद्भुत पारी खेली। उनके साथ राहुल द्रविड़ ने भी शतक ठोका और 180 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 376 रन की साझेदारी की थी।
टीम इंडिया 171 रनों से मैच जीता था। इस मैच में लक्ष्मण ने पहली पारी में 59 रन और दूसरी पारी में 281 रन बनाए थे। लक्ष्मण ने 452 गेंदों की अपनी मैराथन पारी के दौरान 44 बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा था।