फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: KKR के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे शुभमन गिल, युवराज सिंह ने दी है ट्रेनिंग

Fri, 11 Sep 2020 10:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Sep 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Shubman Gill is ready to fight for Knight Riders on every position
शुभमन गिल

शुभमन गिल वैसे तो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें पारी की शुरूआत करना पसंद है। कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक गिल ने पीटीआई से कहा, 'मौका मिलने पर मैं पारी की शुरूआत करना चाहूंगा।'

IPL 2020: Shubman Gill is ready to fight for Knight Riders on every position
शुभमन गिल और आंद्रे रसेल

यह पूछने पर कि क्या मध्यक्रम में बल्लेबाजी कठिन होती है, उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं सोचता। मेरा फोकस सिर्फ जीतने पर होता है, मैं जिस भी टीम के लिए खेलूं। फोकस सिर्फ रन बनाने पर रहता है।'

IPL 2020: Shubman Gill is ready to fight for Knight Riders on every position
शुभमन गिल

गिल ने कहा कि यूएई की पिचें भारतीय पिचों की तरह हैं और बल्ले की रफ्तार में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि बल्ले में कोई बदलाव करना होगा क्योंकि भारत में भी हम धीमी पिचों पर खेलते हैं। मुझे लगता है कि मैं हर तरह की पिच पर खेल सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Shubman Gill is ready to fight for Knight Riders on every position
शुभमन गिल

यूएई जाने से पहले गिल ने पंजाब टीम के लिए युवराज सिंह की सरपरस्ती में अभ्यास किया। युवराज पंजाब के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। गिल ने कहा, 'इससे पंजाब के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। हमने युवी पाजी के साथ अभ्यास किया। कई चीजों पर बात की और यह अच्छा अनुभव रहा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed