{"_id":"5bcf474dbdec226998046587","slug":"hanuma-vihari-practice-hard-before-australia-tour-in-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान हो जाए कंगारू! पहले इंग्लैंड को पिलाया पानी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हनुमा की जोरदार तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सावधान हो जाए कंगारू! पहले इंग्लैंड को पिलाया पानी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हनुमा की जोरदार तैयारी
Wed, 24 Oct 2018 07:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच में पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गेंद को छोड़ने और शॉर्ट गेंद से निपटने का अभ्यास कर रहे हैं। विहारी ने अपने पहले टेस्ट में 56 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं मिला।
2 of 5
हनुमा विहारी
उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ मुझे मौका नहीं मिला इसलिए मैंने उस समय का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नेट पर अभ्यास करके किया। हमने पिच पर एक रैंप रखा था, जिससे गेंद को ज्यादा उछाल मिले।'
3 of 5
हनुमा विहारी
उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैंने महसूस किया है कि गेंदबाज छोटी गेंद कर बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हैं। लोग कहते है कि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गति और उछाल अधिक होती है। इसलिए मुझे इसका अभ्यास करना होगा। ऐसे में गेंद को छोड़ना जरूरी होता है और मुझे उम्मीद है कि वहां अच्छा प्रदर्शन करुंगा।' विहारी ने मंगलवार को देवधर ट्राफी में भारत ए पर भारत बी की 43 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 87 रन बनाए और टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमा विहारी
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेलना है और उसकी तैयारियों के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में विहारी को उम्मीद है कि उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम जगह मिलेगी। इस दौरे के लिए टेस्ट टीम के नियमित सदस्य अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को भी टीम में जगह मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
हनुमा विहारी
आंध्र टीम के कप्तान ने कहा, ' यह (भारत ए का न्यूजीलैंड दौरा) बड़ी सीरीज है और मैं शत प्रतिशत वहां जाना चाहूंगा। मुझे नहीं पता कि मैं ए टीम के दौरे पर जाउंगा कि नहीं लेकिन अगर वहां मौका मिला तो यह अच्छा अभ्यास होगा। ऑस्ट्रेलिया के हालात भी वैसे ही होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।