{"_id":"581df0284f1c1bd635437738","slug":"half-the-indian-cricket-team-doesn-t-have-a-bat-advertiser","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के आधे सदस्यों के पास नहीं है स्पॉन्सर, कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया रिन्यु","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के आधे सदस्यों के पास नहीं है स्पॉन्सर, कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया रिन्यु
Mon, 07 Nov 2016 01:37 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
मनीष पांडे
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया की जर्सी के साथ लंबे समय से जुड़ी नाइकी ने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के साथ अपने समझौते को खत्म कर लिया है। खबरों के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी खेल उत्पाद निर्माता कंपनी बेहद खराब दौर से गुजर रही है। इस वजह से टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी आजकल बिना किसी लोगो के खेलते दिखाई दे रहे हैं।
भारत की तकरीबन आधी क्रिकेट टीम बिना किसी बैट ऐडवर्टाइजर के खेल रही है। कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के अंजिक्य रहाणे, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ अपने करार को रिन्यू नहीं किया है। जिसके बाद टीम के आधे खिलाड़ियों के बल्ले पर कोई स्टीकर नहीं है।
टीम इंडिया के आधे सदस्यों के पास नहीं है स्पॉन्सर, कंपनी न कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया रिन्यु
2 of 2
क्रिकेट बैट
- फोटो : ..
मनीष पांडे, अक्षर पटेल और उमेश यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में बिना किसी लोगो या स्टीकर के बल्ले से खेलते देखा गया था। वहीं केदार जाधव के बैट पर उसे बनाने वाले का लेबल लगा हुआ था। भारत में क्रिकेट बैट का स्पॉन्सर एक महंगी मार्केटिंग एक्सरसाइज है। विराट कोहली और एम एस धोनी जैसे खिलाड़ियों के बल्ले पर किसी भी कंपनी को एक साल के लिए अपना लोगो लगाने के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
नाइकी इंडिया बुरे दौर से गुजर रही है और 2014-15 में उसका घाटा 500 करोड़ से ज्यादा का रहा है। सूत्रों का कहना है कि नाइकी इंडिया की तरफ से मेरठ में बल्ला बनाने वाली किसी कंपनी के पास दो साल से कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं गया है। नाइकी क्रिकेट में पैसा लगाने वाला सबसे बड़ा स्पॉन्सर बना हुआ है। टीम की क्रिकेट किट को कंपनी करीब 60 करोड़ रुपए हर साल बीसीसीआई को दे स्पॉन्सर करती है। हालत यह है कि नाइकी को लॉस कम करने के लिए भारत में 30 प्रतिशत स्टोर्स बंद करने पड़े।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।