{"_id":"5a191c694f1c1b76678bd6b4","slug":"glenn-maxwell-smashes-278-in-sheffield-shield-against-new-south-wales","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम में सेलेक्ट न होने पर मैक्सवेल ने दिया करारा जवाब, 278 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम में सेलेक्ट न होने पर मैक्सवेल ने दिया करारा जवाब, 278 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली
Sat, 25 Nov 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शेफील्ड शील्ड के मौजूदा सीजन में विक्टोरिया की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन दोहरा शतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए मैक्सवेल का सिलेक्शन नहीं हुआ है।
2 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ESPN
मैक्सवेल की पारी एकदम सही समय आई है क्योंकि शॉन मार्श एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में कमाल की पारी नहीं खेल सके। हालांकि, मैक्सवेल तिहरा शतक बनाने से चूक गए और न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 278 रन बनाकर आउट हो गए।
3 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : twitter
29 वर्षीय मैक्सवेल को पिछले सप्ताह घोषित ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में पहले दो टेस्ट के लिए शामिल नहीं किया गया। उन पर शॉन मार्श को तरजीह दी गयी। बता दें कि इस साल की शुरुआत में मैक्सवेल ने भारत और बांग्लादेश का दौरा किया था। उन्होंने रांची में शतक जमाया था और उनका टेस्ट करियर पटरी पर लौटते दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : BCCI
एशेज सीरीज की शुरुआत से पहले मैक्सवेल और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा। पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई फैंस को मैक्सवेल का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। अब जब मैक्सवेल ने उम्दा पारी खेली है तो यह देखना रोचक होगा कि चयनकर्ता उन्हें मौका देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : twitter
बता दें कि मैक्सवेल ने तीसरे क्रम पर उतरकर यह पारी खेली। उन्होंने 318 गेंदों में 36 चौको और चार गगनचुम्बी छक्के जड़कर 278 रन बनाए। मैक्सवेल की पारी की मदद से विक्टोरिया ने अपनी पारी 9 विकेट पर 562 रन के स्कोर पर घोषित की
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।