{"_id":"5f11659464265209f14989f6","slug":"give-me-three-months-and-three-ranji-games-i-will-score-runs-for-india-in-tests-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज भी टीम इंडिया के लिए खेलने को बेकरार गांगुली, कहा- बस तीन माह दो....","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज भी टीम इंडिया के लिए खेलने को बेकरार गांगुली, कहा- बस तीन माह दो....
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 17 Jul 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का टेस्ट क्रिकेट से लगाव एक बार फिर से दिखा है। उन्होंने ताजा दिए अपने बयान में कहा है कि अगर उन्हें तीन महीने की ट्रेनिंग और कुछ रणजी मैच खेलने को मिल जाएं तो वह फिर से टेस्ट क्रिकेट में रन बना सकते हैं। गांगुली ने यह बात एक बंग्ला अखबार संवाद प्रतिदिन में कही। गांगुली अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दिनों पर इंटरव्यू दे रहे थे।
2 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि अगर मैंने दो और वन-डे सीरीज खेली होती, तो मेरे बल्ले से और रन निकलते। उन्होंने कहा कि अगर मैं नागपुर टेस्ट में रिटायर नहीं हुआ होता तो अगली दो टेस्ट सीरीज में भी रन बनाता। दादा ने कहा कि सच कहूं तो आप मुझे अभी ट्रेनिंग के लिए छह महीने दे दीजिए और मुझे रणजी मैच खेलने दीजिए। मैं भारत के लिए अभी भी टेस्ट क्रिकेट में रन बना दूंगा। सौरव ने कहा कि मुझे छह महीने भी नहीं चाहिए सिर्फ तीन ही दे दीजिए। मैं रन बनाऊंगा।
3 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : social media
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि आप मुझे खेलने का मौका तो नहीं दे पाएंगे, लेकिन मेरे अंदर मौजूद विश्वास को कैसे तोड़ेंगे?' गांगुली ने कहा कि उन्हें वन-डे क्रिकेट से अनौपचारिक ढंग से बाहर किया गया। मैं 2007-08 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में था, लेकिन मुझे टीम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
उन्होंने कहा कि जब आपसे मंच ही छीन लिया जाए तो आपके बेहतरीन प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं है। आप बिना मंच के क्या साबित करेंगे? और किसे साबित करेंगे? यही मेरे साथ हुआ। सौरव गांगुली ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच नागपुर में खेला था। सौरव ने अपना आखिरी वन-डे मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ साल 2007 में ग्वालियर के मैदान पर खेला था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।