फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक पल: युवराज ने ताजा की टी-20 विश्व कप में 6 छक्के लगाने की याद, बताया कैसा था धोनी का रिएक्शन

Fri, 11 Jun 2021 03:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 11 Jun 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
former Indian cricketer Yuvraj Singh said he remembers how MS Dhoni Reacted when He Hit Six Sixes In An Over T20I World cup 2007 against Stuart Broad
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह को मैच विजेता खिलाड़ी माना गया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान टीम इंडिया को ऐसे कई मैच जिताए, जिनमें भारत की हार तय थी। साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचा था। इस मैच के दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर सनसनी फैला दी। अब कई साल बाद युवी ने अपने उस प्रदर्शन को याद करते हुए एमएस धोनी के रिएक्शन पर बात की है। 

former Indian cricketer Yuvraj Singh said he remembers how MS Dhoni Reacted when He Hit Six Sixes In An Over T20I World cup 2007 against Stuart Broad
Yuvraj Singh - फोटो : social Media

युवराज सिंह जब स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर छक्के लगा रहे थे तो उस समय टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी नॉन स्ट्राइक पर थे। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए महत्वपूर्ण था। 

former Indian cricketer Yuvraj Singh said he remembers how MS Dhoni Reacted when He Hit Six Sixes In An Over T20I World cup 2007 against Stuart Broad
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एमएस धोनी के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, जब मैंने एक ओवर में 6 छक्के लगाए उसके बाद माही काफी खुश थे। उन्होंने आगे कहा मेरा विचार है कि महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रसन्न थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
former Indian cricketer Yuvraj Singh said he remembers how MS Dhoni Reacted when He Hit Six Sixes In An Over T20I World cup 2007 against Stuart Broad
नेटवेस्ट ट्रॉफी के दौरान युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडियैा

युवराज के मुताबिक, यदि आप टीम के कप्तान हैं और उसी टीम का कोई बल्लेबाज एक ओवर में 6 छक्के लगा रहा है तो खुश होना लाजिमी है। ये करो या मरो वाल मैच था जिसे हर हाल में जीतना था। युवराज ने ये बात 22 यारन्स के साथ बातचीत करते हुए कही।

विज्ञापन
former Indian cricketer Yuvraj Singh said he remembers how MS Dhoni Reacted when He Hit Six Sixes In An Over T20I World cup 2007 against Stuart Broad
yuvraj singh

युवी ने कहा, धोनी नॉन स्ट्राइक पर थे और लेकिन वह एक बहुत ही शानदार पारी के गवाह बने। क्योंकि उन्होंने अपनी बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक की ब्लॉकबस्टर पारी देखी थी। युवराज ने इस मुकाबले में महज 12 गेंदों अर्धशतक पूरा किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed