फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरियादिली: यासिर अराफात से मिलने के लिए द्रविड़ ने छोड़ी थी टैक्सी, पाकिस्तानी गेंदबाज ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

Fri, 11 Jun 2021 03:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 11 Jun 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
former Indian cricket team captain Rahul Dravid left the cap to talk Pakistan bowler Yasir Arafat
राहुल द्रविड़ - फोटो : social media

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन हुए लंबा अरसा बीत चुका है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक सम्बंधों की खटास का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। इसके इतर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज यासिर अराफात ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की दरियादिली और उनकी महानता का एक किस्सा सुनाया है। बात साल 2014 की है जब राहुल द्रविड़ ने अराफात से मिलने के लिए टैक्सी तक छोड़ दी थी। 

former Indian cricket team captain Rahul Dravid left the cap to talk Pakistan bowler Yasir Arafat
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने यूट्यूब चैनल 'स्पोर्ट्स यारी' से बात करते हुए कहा, 2014 में राहुल द्रविड़ एक मैच की कमेंट्री करने लॉर्ड्स आए थे। मैच खत्म होने के बाद द्रविड़ स्टेडियम के बाहर आए और वहां से जाने के लिए एक कैब बुक की। 

former Indian cricket team captain Rahul Dravid left the cap to talk Pakistan bowler Yasir Arafat
Rahul dravid - फोटो : सोशल मीडिया

यासिर अराफात ने आगे कहा, द्रविड़ जैसे ही टैक्सी में बैठने वाले थे मैंने उन्हें आवाज लगाई और कहा राहुल भाई। मेरी आवाज सुनने के बाद उन्होंने टैक्सी में बैठने से इनकार कर दिया और ड्राइवर को जाने के लिए बोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
former Indian cricket team captain Rahul Dravid left the cap to talk Pakistan bowler Yasir Arafat
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडियैा

यासिर के मुताबिक, मैंने अपने मुल्क पाकिस्तान के लिए बहुत कम क्रिकेट खेली है। फिर भी ये राहुल की महानता और दरियादिली थी कि उन्होंने मुझसे 10-15 मिनट तक बात की। उन्होंने मुझसे मेरे क्रिकेट और परिवार के बारे में पूछा था। उनका ये व्यवहार मुझे बहुत अच्छा लगा। 

विज्ञापन
former Indian cricket team captain Rahul Dravid left the cap to talk Pakistan bowler Yasir Arafat
rahul dravid - फोटो : ट्विटर

यासिर अराफात की बात करें तो उन्होंने अपने पहले टेस्ट विकेट के तौर पर 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को आउट किया था। उनका मानना है कि राहुल का विकेट लेना उनके लिए बेहद खास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed