फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सपने में सचिन ने उड़ाए थे लगातार 6 छक्के, अब वॉर्न ने दिया बड़ा बयान

Wed, 10 Oct 2018 07:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Former Australian leg-spinner Shane Warne would pick an Indian player to bat for his life
sachin warne

सचिन तेंदुलकर के बारे में अपने 'दुस्वप्नों' को मजाक बताने के आठ वर्षों बाद महान स्पिनर शेन वार्न ने बुधवार को कहा कि जिंदगी की खातिर बल्लेबाजी के लिए वह इस भारतीय स्टार को ही चुनेंगे।



 

Former Australian leg-spinner Shane Warne would pick an Indian player to bat for his life
शेन वॉर्न

वार्न ने तेंदुलकर और ब्रायन लारा के बीच तुलना के विवाद में पड़ने से इनकार करते हुए किसी को भी अपनी पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं चुना लेकिन उन्होंने इतना कहा कि अगर जिंदगी दांव पर लगी हो और इसके लिये किसी को बल्लेबाजी करने की बात आयेगी तो वह निश्चित रूप से तेंदुलकर को चुनना चाहेंगे।


 

Former Australian leg-spinner Shane Warne would pick an Indian player to bat for his life
शेन वॉर्न - फोटो : Cricket Country

वार्न ने अपनी आत्मकथा 'नो स्पिन' के बारे में बात करते हुए एनडीटीवी से कहा, 'सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा हमारी पीढ़ी, मेरे समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। टेस्ट सीरीज के अंतिम दिन शतक जड़ने के लिये मैं किसी को चुनना चाहूंगा तो मैं लारा को बल्लेबाजी के लिये भेजूंगा। लेकिन अगर मैं अपनी जिदंगी की खातिर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहूंगा तो मैं तेंदुलकर को चुनूंगा जो बेहतरीन हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Australian leg-spinner Shane Warne would pick an Indian player to bat for his life
शेन वॉर्न

तेंदुलकर ने 1998 में शारजाह में तीन देशों के टूर्नामेंट में इस आस्ट्रेलियाई महान गेंदबाज की गेंदों को धुन दिया था। इसके बाद वार्न ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें तेंदुलकर के बारे में दुस्वप्न आते हैं। हालांकि 2010 में इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने मजाक में ये बातें कहीं थीं। इनपुट-भाषा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed